रायपुर वॉच

घरों के नलों में नहीं आएगा पानी, शहर की 23 टंकियों में नहीं होगी सप्लाई, 9 घंटे मेंटेनेंस वर्क के चलते शटडाउन किया गया 

Share this

रायपुर। राजधानी में आज शुक्रवार की शाम लोगों को पीने के पानी के लिए मशक्कत करनी पड़ सकती है। नगर निगम के जल कार्य समिति के अध्यक्ष सतनाम सिंह पनाग ने बताया है कि शुक्रवार सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक 9 घंटे मेंटेनेंस वर्क के चलते शटडाउन किया गया है। भाटागांव के नए बस स्टैंड के पास बड़ी पाइप लाइन का वाल्व बदलने का काम किया जा रहा है। इसके अलावा वाटर प्लांट में मेंटेनेंस का काम भी जारी है। इस दौरान शहर की 23 टंकियों में पानी सप्लाई नहीं किया जायेगा। गंदगी फैलाने पर वसूला जुर्माना बताया गया है कि, बीते दो दिनों में नगर निगम की टीम ने गंदगी फैलाने के मामले में 24 हजार 530 रुपए बतौर जुर्माना वसूल किया है। पहले दिन 64 दुकानदारों और दूसरे दिन 210 लोगों से फाइन वसूला गया है। जब की नगर निगम की गाड़िया रोज शहर का कूड़ा –कंचरा उठाती है। उसके बावजूद में शहर में गदंगी खातम नहीं हुई है। नगर निगम की टीम हर रोज शहर के अलग-अलग इलाकों में दुकानों और सड़कों पर छापा मारकर गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई कर रही है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *