CG HIGH COURT: Appointment of 3 new judges to the High Court.
रायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में तीन नए जजों की नियुक्ति की गई है। भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। जारी अधिसूचना के अनुसार, संतोष शर्मा, सुषमा सावंत और सुधीर कुमार को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।
अधिसूचना के अनुसार, संविधान के अनुच्छेद 217 के खंड (1) के तहत राष्ट्रपति ने इन तीनों की नियुक्ति को मंजूरी दी है। तीनों न्यायाधीश अपने-अपने पद का कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से पद संभालेंगे।


