रायपुर वॉच

छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान कांग्रेस संयोजक लाल बहादुर चन्द्रवंशी रामविलास साहू ने राजीव भवन में किया पदभार ग्रहण

Share this

रायपुर । छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान कांग्रेस संयोजक लाल बहादुर चन्द्रवंशी, रामविलास साहू ने राजीव भवन में पदभार ग्रहण किया। इन्होंने कहा प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रदेश कांग्रेस संगठन महामंत्री एवं किसान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष चंन्द्रशेखर शुक्ला, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी महामंत्री प्रशासन रवि घोष के दिशा निर्देशानुसार प्रदेश किसान कांग्रेस को मजबूती देने और छत्तीसगढ़ के प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जो किसानों के हित में किसानों के लिये जो कार्य किये है उन सभी योजनाओं को प्रदेश के सभी जिले में जाकर आमजन तक पहुंचने का काम किसान कांग्रेस के पदाधिकारियों का है। किसानों का कर्ज माफी नरवा, घुरवा, गरूवा, बाड़ी, गोधन न्याय योजना, 2 रूपया गोबर खरीदी, छत्तीसगढ़ गोठान निर्माण, 2500 रू. में धान खरीदी, अंतर की राशि को राजीव न्याय योजना के तहत सिधे किसानों को लाभ, भुमिहीन मजदूर न्याय योजना के तहत 6000 रू. बिजली बिल हाफ, सराकर के जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जायेगा।

लालबहादुर चंन्द्रवशी, रामविलास साहू, प्रदेश किसान कांग्रेस संयोजक ने कहा नवंबर से धान खरीदी प्रारंभ हो रही है। धान खरीदी से पहले किसान कांग्रेस के द्वारा किसान सहयोग समिति का गठन पूरे प्रदेश के सभी धान खरीदी केन्द्र में नियुक्ति किया जावेगा। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, प्रदेश महामंत्री कांग्रेस कमेटी अमरजीत चावला, युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पूर्णचंद कोको पाढ़ी, प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी, रायपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष शिव सिंह ठाकुर, छत्तीसगढ़ गृहनिर्माण मंडल के सदस्य अजय साहू, सिद्धार्थ चन्द्रा, डॉ. कमल नयन पटेल, कृष्णा देवांगन, रूपेश बघेल, गोपाल साहू, बाबा खान, पप्पु बंजारे, दिलिप चौहान एवं सभी कांग्रेस पार्टी एवं किसान कांग्रेस के पदाधिकारी की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *