प्रांतीय वॉच

भाजपाईयो ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला फूंका

Share this
  • मुख्यमंत्री अपने घर की आग बुझाना छोड़ दूसरे प्रदेश जाकर राजनीतिक रोटी सेकने में लगे – रामेश्वर उसेंडी

प्रकाश नाग/केशकाल : कवर्धा में हुई धार्मिक हिंसा के विरोध व इस घटना में संलिप्त सभी आरोपियों पर तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदेश में कांग्रेस सरकार के शासन में लगातार बिगड़ रही कानून व्यवस्था पर नाराजगी जहिर करते हुए भारतीय जनता पार्टी केशकाल के मंडल अध्यक्ष रामेश्वर उसेंडी ने नेतृत्व में सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में बस स्टैंड में एकत्रित होकर 7 अक्टूबर की दोपहर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी भी की। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने पुतलादहन रोकने की कोशिश भी की लेकिन गुस्साए कार्यकर्ताओं ने पुतले पर अपना आक्रोश ज़ाहिर करते हुए उसे आग के हवाले किया।

इस दौरान केशकाल भाजपा मण्डल अध्यक्ष रामेश्वर उसेण्डी ने कहा कि प्रदेश के कवर्धा जिले में धार्मिक हिंसा की आग धधक रही है, लेकिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने घर की आग बुझाना छोड़ कर दूसरे प्रदेश में जाकर अपनी राजनीतिक रोटी सेक रहे हैं। हम मुख्यमंत्री जी को यह बताना चाहते हैं कि प्रदेश में पुलिस प्रसाशन के बिगड़ते रैवये के चलते लगातार माहौल खराब हो रहा है। एक ओर भुपेश बघेल उत्तरप्रदेश के किसानों को 50 लाख रुपए का मुआवजा दे रहे है लेकिन विधानसभा केशकाल में कर्ज तले दबे मृत कृषक मनीराम के परिजनों को 50 लाख का मुआवजा दिया जाए।

वरिष्ठ भाजपाई संतोष कटारिया भी भूपेश सरकार की लापरवाहियों एवं नाकामियों को लेकर भी जमकर बरसे। उन्होंने बताया कि खुद के दरबार मे आग लगा हो और मुखिया अपने कुर्शी बचाने में प्रयास कर रहे जिसके चलते कवर्धा के बिगड़े माहौल को सुधारना छोड़ उत्तरप्रदेश में अपनी रोटी सेकने पहुचे है। कार्यकम में मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा सन्तोष कटारिया , भाजपा जिला महामंत्री कोण्डागांव आकाश मेहता , भाजपा जिला कोषाध्यक्ष धनराज मालू , भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रदेश कार्य समिति सदस्य भुपेश चंद्राकर , संयोजक व्यपारी प्रकोष्ठ जिला कोंडागांव राजकिशोर राठी , भाजपा मण्डल कोषाध्यक्ष अजय मिश्रा , मनोज गोयल, धनराज पटेल , मोती शर्मा , विकास अग्निहोत्री , मनीष राठी , जनपद सदस्य व भाजयूमो जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र बघेल , ललित शर्मा , प्रफुल्ल शर्मा , मनीष सोनी , विवेक चौबे , सोनू कश्यप , सुजल चौरसिया , विनीत पिल्ले , दीपक कुलदीप , , समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता आदि उपस्थित थे

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *