- लखीमपुर की घटना से भाजपा सरकार का किसान विरोधी चेहरा हुआ बेनकाब-सुभद्रा
अक्कू रिजवी/कांकेर : छ.ग. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर जिला कांग्रेस कमेटी कांकेर अध्यक्ष सुभद्रा सलाम के नेतृत्व में आज कांग्रेसजनों ने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुए किसानों के निर्मम हत्या पर तथा उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा अलोकतांत्रिक कार्यवाही किये जाने के विरोध में जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव करने पहुंचे बैरिकेट पर पुलिस के साथ झूूमाझटकी के बीच बेरिकेट तोड़कर कांग्रेसजनों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय के समीप जमकर नारेबाजी करते हुए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को भंग करने तथा भाजपा का किसान विरोधी चेहरा को उजागर करते हुए योगी सरकार के इसारे पर उत्तर प्रदेश पुलिस के द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ हुए दुर्व्यवहार के विरोध में तख्ती पर ‘‘मैं भी प्रियंका…मुझे भी गिरफ्तार करो’’ स्लोगन का उल्लेख करते हुए अम्बेडकर प्रतिमा के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मण्डल जिला कलेक्टर चंदन कुमार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौपा जिसमें उल्लेख किया गया है कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खिरी में कृषि कानून के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे किसानों को वाहन से रौंदकर किये गये निर्मम हत्या से उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ एवं केन्द्र की मोदी सरकार की किसान विरोधी चेहरा उजागर हुआ है। केन्द्र की मोदी सरकार जानबूझकर देश के किसानों पर तीन काले कानून थोपने पर उतारू है तथा केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा किसानों के साथ की जा रही बर्बरतापूर्वक कार्यवाही से पूरे देश में आक्रोश व्याप्त है। साथ ही, राज्य की योगीे आदित्यनाथ सरकार इस घटना को राजनैतिक रूप देते हुए किसान एवं शोक संतप्त परिवारों से भेंट के लिए लखीमपुर-खिरी जा रहे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा किये गये बर्बरतापूर्ण कार्यवाही सहित छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के उत्तर प्रदेश प्रवास पर रोक लगाकर अलोकतांत्रिक कार्यवाही की है। इस पूरे घटना क्रम के विरोध में आज छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर जिला कांग्रेस कमेटी उत्तर बस्तर कांकेर के द्वारा जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय उ.ब. कांकेर का घेराव कर विरोध प्रकट उत्तर प्रदेश की अराजक एवं अलोकतांत्रिक योगी आदित्यनाथ सरकार को बर्खास्त करते हुए राष्ट्रपति शासन लगाये की मांग की गई। इस दौैरान प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष सुभद्रा सलाम, दिलीप खटवानी, जनकनंदन कश्यप, जिला पंचायत अध्यक्ष हेमंत धु्रव, सरोज ठाकुुर, जितेन्द्र सिंह ठाकुर, हेमनारायण गजबल्ला, नवली मीना मण्डावी, सुनील गोस्वामी, चन्द्रकांत धु्रवा, तरेन्द्र भण्डारी, रमेश गौतम, मकबूल खान, आशीष दत्ता राय, पुरूषोत्तम पाटिल, पंकज वाधवानी, पुष्पा सलाम, नीरा साहू, कमला गुप्ता, बिरेन्द्र सिंह ठाकुर, सुनील बबला पाढ़ी, विजय ठाकुर, याषीण कराणी, मनोज जैन, रमाशंकर दर्रो, गोमती सलाम, दीपिका श्रीवास्तव, आरती यादव, याश्मिन खान, शिवभान सिंह, रोहिदास शोरी, इन्द्रजीत विश्वास, किशोर मरकाम, दुर्गा पाल, मृगा सरकार, सुशांत सरकार, बाबूलाल साहू, सुनाराम तेता, राघवेन्द्र राजपूत, विजय यादव, मतीन खान, आनंद चौरसिया, अजय रेणु, जितेन्द्र वैद्य, शदाब खान, अजय भासवानी, इसहाक अहमद, सुमति नेताम, साधना ठाकुर, बृजबती मरकाम, पुरूषोत्तम गजेन्द्र, नरेश बिछिया, शिवांकित श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार अत्री, बाबा उइके, लतीफ मेमन, भगवती गजेन्द्र, योेगेश राजपूत, लोमेन्द्र यादव, अमन गायकवाड़, अमित साहू, सुमित राय, लोकेश विश्वकर्मा, किशन साहू, प्रभा उइके, रोशन आरा, पुष्पा सलाम, शेष गजबीए, गीता भास्कर, सुमति नेताम, महेश साहू, इमरान खान, देवेन्द्र साहू, महेश साहू, जीवन उसके, सोमेश सोनी, तुकेश्वर साहू, सत्यार्थ करायत, प्रकाश ठाकुर, तरूण राय, धरमीन शोरी, किशन यादव सहित जिले भर के कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल हुए।