तापस सन्याल/राजनंदगांव: प्रदेस कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देशानुसार राजनांदगाँव शहर प्रभारी प्रदेस महासचिव अरुण सिंह सिसोदिया द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के गढ़ में निरंतर ज़मीनी मेहनत करते सूक्ष्म रणनीति के तहत वार्ड वार बैठक लेकर एक एक बूथ अध्यक्ष की नियुक्ति कर व्यक्तिगत चर्चा कर रहे है साथ ही एक समय मे।अधिकतम 5 से 10 सार्ड और 25 से 30 बूथ की नियुक्ति कर रहे है पूरी विधानसभा की किलेबन्दी करते हुए सिर्फ संगठन के पदाधिकारियों जिलाध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबरा,ब्लॉक अध्यक्ष आसिफ अली,सूर्यकांत जैन,वार्ड अध्यक्ष और बूथ अध्यक्षो की बैठक ले दिशानिर्देश दिया जा रहा है आज दक्षिण ब्लॉक के 11 वार्ड अध्यक्षो और 24 बूथ अध्यक्षो की नियुक्ति किया गया और बूथ अध्यक्षो को 10 सयान,10 महिला और 10 जवान की कार्यसमिति का गठन करने हेतु कहा गया साथ ही वार्ड अध्यक्षो को 21 की कार्यसमिति का गठन हेतु कहा गया इसके अतिरिक्त जोन और सेक्टर प्रभारी की नियुक्ति और 21 कि कार्यसमिति का गठन कर जल्द से जल्द पूरा करने हेतु मार्गदर्शन दिया।
राजनंदगांव में प्रदेश महासचिव अरुण सिसोदिया द्वारा बूथ अध्यक्षों की नियुक्ति
![](https://dainikchhattisgarhwatch.com/wp-content/uploads/2021/09/tapas-3-6-1020x576.jpg)