रायपुर : बृहस्पत सिंह के बयान पर मंत्री TS सिंह ने पलटवार करते हुए कहा की बृहस्पत का बयान अपरिपक्व व बचकाना है, न मैं ज्योतिरादित्य, न मैं अमरिंदर, मैं TS सिंहदेव हूँ l
मैं अवसरवादी नेता नहीं हु: TS सिंहदेव
मैं सौ जन्मों में भाजपा नहीं जाऊंगा: TS सिंहदेव
विधायकों के मन में कुछ बात होगी इसलिए गए होंगे l
पहले गए थे तो संगठन ने मना भी किया था ,
दरअसल विधायक बृहस्पत सिंह ने कहा की छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री बदलने का सवाल ही नहीं है। पार्टी हाईकमान, विधायक और प्रदेश की जनता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के काम से संतुष्ट है। केवल एक व्यक्ति को खुश करने के लिए सरकार को खतरे में नहीं डाला जा सकता। बृहस्पत सिंह सरगुजा क्षेत्र विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष हैं और वही विधायक हैं, जिन्होंने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव पर जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया था। बात बढ़ी तो विधानसभा में माफी मांगी।