प्रांतीय वॉच

बलरामपुर जिला मुख्यालय में विष्णु देव् साय के आगमन पर कार्यकर्ताओ ने गर्म जोशी के साथ स्वागत किया

Share this
  • ढाई साल के कांग्रेस सरकार जनता के विश्वास पर खरा उतरने में नाकामयाब हुआ है- विष्णु देव साय
  • भाजपा के हर कार्यकर्ता एकजुटता के साथ पूरी ताकत से लड़ने के लिए तैयार है, सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा में अभी से ही पूरी ऊर्जा के साथ इनकी नाकामियों पर नकेल कसने का काम करना है l 

आफताब आलम/बलरामपुर : भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय का विधानसभा वार कार्यकर्ता सम्मेलन में रामानुजगंज विधानसभा में मुख्य अतिथि के रूप में प्रथम आगमन हुआ वही विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम , तथा भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय भाजपा सरगुजा संभाग प्रभारी नारायण चंदेल का आगमन हुआ।
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं ने लंबी कतार लगाकर फूल माला के साथ बम पटाखे फोड़ते हुए जय कारा लगाते हुए पूरे गर्मजोशी के साथ अतिथियों का स्वागत किया, वही महिला मोर्चा के महिला कार्यकर्ताओं ने भी जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा शकुंतला पोर्ते के नेतृत्व में शंख की मधुर ध्वनि के साथ तिलक लगाकर फूल वर्षा करते हुए स्वागत किया |
भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल कृष्ण मिश्रा ने अपने स्वागत उद्बोधन में बलरामपुर जिले के पूरे भौगोलिक क्षेत्रों पर प्रकाश डालते हुए जिले के सभी संगठन से संबंधित कार्यकर्ताओं की ओर से उपस्थित मुख्य अतिथियों का तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत कराया।
इस कार्यकर्ता सम्मेलन को रामविचार नेताम ने संबोधित करते हुए कहा कि आज इस जिले का दुर्भाग्य है। कि यहां भू माफिया से लेकर खनिज संपदाओं का भी जोरो से हनन हो रहा है, लेकिन इस ओर सत्तासीन कांग्रेस सरकार व कांग्रेसी विधायक का ध्यान नहीं है। लोग काफी परेशान हैं अधिकारी भी लोगों की परेशानी नहीं सुनते, इन परिस्थितियों में हमारा भाजपा के हर कार्यकर्ता एकजुटता के साथ पूरी ताकत से लड़ने के लिए तैयार है, सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं को निर्देशित करते हुए नेताम ने कहा कि आगामी विधानसभा में अभी से ही पूरी ऊर्जा के साथ इनकी नाकामियों पर नकेल कसने का काम करेंगे तथा आने वाले विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी का इस जिले में परचम लहराएंगे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी सिर्फ चुनाव लड़ने के लिए नहीं है। जनता के हर एक मुद्दों पर खरा उतरने का कार्य करता है, हमारी पार्टी सेवा ही संगठन के रास्ते पर चलता है, और जन सेवा ही हमारे पार्टी का मुख्य उद्देश्य रहता है। हमारी पार्टी सर्वव्यापी पार्टी है तथा संपूर्ण देश एक बड़ी पार्टी के रूप में उभर कर सामने आया है। ढाई साल के कांग्रेस सरकार जनता के विश्वास पर खरा उतरने में नाकामयाब हुआ है, अब छत्तीसगढ़ के जनता में कांग्रेस सरकार के प्रति विश्वास उठ गया है। तथा आज छत्तीसगढ़ के जनता ने 15 साल के भाजपा सरकार में किए गए विकास कार्यों को गिनाते नहीं थक रही हैं। जब भाजपा का सरकार था तब डॉ रमन सिंह ने बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा कराया, तथा अटल बिहारी बाजपेई ने छत्तीसगढ़ को अलग राज्य का दर्जा दिया, और जब से छत्तीसगढ़ अलग राज्य बना तब डॉक्टर रमन सिंह की भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ में निवासरत सभी परिवारों को एक रुपया किलो चावल प्रदान किया और पूरे प्रदेश में चावल वाला बाबा के नाम से विख्यात हुआ। वही केंद्र में बैठे मोदी सरकार ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जब से लागू किया तब से हर गांव गांव में पक्की सड़क का निर्माण डॉ रमन सिंह ने कराया तथा हर घर में सुलभ शौचालय का निर्माण हुआ और हर परिवार को पक्का मकान बनवाने का कार्य केंद्र सरकार के द्वारा किया जा रहा है। कांग्रेस की नाकाम सरकार छत्तीसगढ़ को कर्ज में डुबो दिया है। इनके भ्रष्टाचार का सीधा उदाहरण महासमुंद में जिला महिला बाल विकास का एक अधिकारी ही इनके भ्रष्टाचार नीति का उजागर करते हुए अनशन पर बैठा है, इससे बड़ा दुर्भाग्य और क्या हो सकता है। तथा उन्होंने कहा कि आप सभी भाजपा कार्यकर्ता पूरी उर्जा और लगन से बलरामपुर-रा ० गंज जिले में दोनों विधानसभा रामानुजगंज और सामरी मे भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराने के लिए दिन रात बूथ स्तर पर जाकर लोगों को जागरूक करें और कांग्रेस सरकार की नाकामियों को जनता तक पहुंचाएं और आने वाले विधानसभा में कमल का फूल खिलाने के लिए निस्वार्थ भाव से जिनकी जो जिम्मेदारी मिल रही है, उसे बखूबी निभाने का कार्य करें।
इस सम्मेलन को भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय ने संगठन की विभिन्न जिम्मेदारियों को सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर जिम्मेदारियां देते हुए निष्ठा पूर्वक भारतीय जनता पार्टी का कार्य करने के लिए विस्तार पूर्वक चर्चा की। तथा इस सम्मेलन को सरगुजा भाजपा संभाग प्रभारी नारायण चंदेल ने भी संबोधित करते हुए आने वाली विधानसभा में दोनों विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराने हेतु कमल का फूल खिलाने का सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया।
इस कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा जिला महामंत्री ओम प्रकाश जायसवाल , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राम किशन सिंह, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती ऊद्धेश्वरी पैकरा, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शकुंतला पोर्ते, शिवनाथ यादव, भाजपा जिला महामंत्री जयप्रकाश गुप्ता, कन्हैया अग्रवाल, कृष्णा गुप्ता, बंसीधर गुप्ता, दिलीप सोनी, बलवंत सिंह, भानु प्रकाश दीक्षित,अमित गुप्ता मंटू अजीत सिंह, विनय यादव, ओम प्रकाश सोनी, छोटे लाल गुप्ता, शिव कुमार यादव, धर्मेंद्र दुबे, शैलेश गुप्ता, भाजयुमो जिला अध्यक्ष विकेश साहू, धीरज सिंह देव, अजय गुप्ता, लोधी राम, गौतम सिंह, अजय यादव, विनय पैकरा, शंभू नाथ जायसवाल, शैलेश जयसवाल, शर्मिला गुप्ता, प्रेमनी सिंह, रजनी सोनी, मनोज यादव तथा इस कार्यक्रम में भाजपा के हजारों कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *