देश दुनिया वॉच

राजधानी में चार हजार प्रतिमाओं का होगा विसर्जन: विसर्जन के दौरान सीसीटीवी से नजर रखेगा नगर निगम, तीन शिफ्ट में 24 घंटे निगम के कर्मचारी देंगे ड्यूटी, 60 गोताखोरों की लगाई गई ड्यूटी

Share this

रायपुर। गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन रविवार से शुरू हो जाएगा, जो चार दिनों तक चलेगा। निगम प्रशासन ने महादेवघाट में कुंड की तैयारी पूरी कर ली है। प्रतिमा विसर्जन के दौरान महादेव घाट पर तकरीबन दो दर्जन सीसीटीवी कैमरे लगाएं जाएंगे। निगम प्रशासन सीसीटीवी कैमरे से विसर्जन की गतिविधियों पर नजर रखेगा। सीसीटीवी कैमरे का कंट्रोल रूम महादेव घाट में बनाया जा रहा है। इसके साथ ही भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहेगा। वहीं निगम के कर्मचारियों की तीन शिफ्ट में ड्यूटी लगाई जाएगी। महापौर एजाज ढेबर ने विसर्जन कुंड की तैयारी का जायजा लेकर बेहतर व्यवस्था बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित कर चुके हैं, इसलिए निगम प्रशासन निगम प्रशासन विसर्जन के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरत रहा है।

निगम के अधिकारी का कहना है कि असामाजिक तत्वों तथा यातायात पर काबू पाने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं, जो चप्पे-चप्पे पर नजर रखेंगे। ज्ञात हो कि महादेवघाट में इस वर्ष छोटी-बड़ी मिलाकर कुल चार हजार मूर्तियां विसर्जित किए जाने की संभावना है। मूर्ति विसर्जन को लेकर निगम प्रशासन 15 अस्थायी कुंड, दस क्रेन और 60 गोताखोरों की तीन अलग- अलग शिफ्ट में ड्यूटी लगाई है।

अस्थायी कुंड में छोटी मूर्तियों का विसर्जन किया जाएगा। वहीं स्थायी कुंड में एक साथ पांच से छह मूर्तियों का विसर्जन किया जा सकेगा। मूर्तियों के विसर्जन का सिलसिला करीब एक सप्ताह तक चलता है। इस वर्ष रविवार से रविवार तक विसर्जन किया जाएगा। इसके साथ ही निगम ने प्रत्येक जोन में विसर्जन के लिए कुंड बनाया है तो तकरीबन चार दर्जन से अधिक अस्थायी विसर्जन कुंड बनाए जाएंगे, जिससे मूर्ति विसर्जन के दौरान किसी प्रकार का व्यवधान न होने पाए।

भीड़ पर लगेगी लगाम
निगम के अधिकारी ने बताया कि विसर्जन के दौरान 12 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। सीसीटीवी कैमरे से भीड़ पर नजर रखी जाएगी। भीड़ अधिक होने पर निगम के कर्मचारी और पुलिस के जवानों को भेजकर तुरंत जाम को खाली कराया जाएगा, जिससे लोग आसानी से विसर्जन कुंड तक पहुंच सके। वहीं विसर्जन कुंड में आने वाले वाहनों पर भी नजर रखी जाएगी। गणेश झांकी विसर्जन को लेकर पहली बार सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है, जिससे असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जाए और भीड़ को कंट्रोल किया जा सके।

चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर
विसर्जन जुलूस के दौरान मारपीट, जेबकटी, छेड़छाड़ की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। भी?ड़ में आरोपितों की पहचान करना मुश्किल हो जाता है। इस कारण इस बार ऐसी व्यवस्था की जा रही है। महादेवघाट में विसर्जन के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस के तकरीबन तीन सौ जवान तैनात होंगे। इनमें टीआइ, एसआइ और हवलदार शामिल रहेंगे।

नगर निगम ने तैयारी की शुरू
गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर नगर निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। इस बार छोटी-बड़ी मूर्तियों को मिलाकर कुल चार हजार मूर्तियों के विसर्जन की तैयारी की गई है। भीड़ पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरा भी लगाया जाएगा। -अरुण ध्रुव, जोन कमिश्नर 8, नगर निगम, रायपुर

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *