रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी के करीब ऐतिहासिक एवं पुरातत्विक नगरी आरंग में फिर एक पुरात्व महत्व की प्रतिमा खुदाई के दौरान मिली है। स्थानीय मछली चौक में प्रधानमंत्री आवास के लिए तैयार हो रहे अरुण जलक्षत्री के घर के कालम गढ्ढा खुदाई के समय एक देवी की प्रतिमा मिली है, जो लगभग तीन फिट की है। प्रतिमा सफेद चिकने पत्थर से निर्मित है। मूर्ति मिलने की खबर मिलते ही उसे देखने लोगों की भीड़ मछली चौक में पहुंचने लगी है। मुहल्लेवासियों ने बताया कि चौक में स्थित राज राजेश्वर नाथ महादेव की मूर्ति भी इसी स्थान के आसपास मिली थी।
आरंग में खुदाई के दौरान फिर मिली प्राचीन प्रतिमा, प्रतिमा सफेद चिकने पत्थर से निर्मित जो लगभग तीन फिट की है

