प्रांतीय वॉच

ग्राम चारभाठा के कुएं में डूबने से अधेड़ महिला की मौत

Share this

प्रकाश नाग/केशकाल : केशकाल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चारभाठा में बीती शाम नहाने के लिए घर के समीप समीप स्थित कुएं गयी अधेड़ महिला की कुएं में डूबने से मौत हो गयी है। केशकाल थाना की सहायक उप निरीक्षक सुनीता उइके से मिली जानकारी के अनुसार मृतिका सुखबति कचलाम उम्र 65 वर्ष निवासी ग्राम चारभाठा है। कल दिनांक 29 अगस्त को घर के सभी लोग पलोरा खेत मे काम कर रहे तब मृतिका घर मे अकेली थी। जब घर वाले वापस आये तो मृतिका घर मे नही थी, जिसके चलते परिजन आसपास के क्षेत्र में ढूंढा लेकिन नही मिली। जिसके पश्चात आज सोमवार की सुबह लगभग 7 बजे गांव वालों ने घर के समीप स्थित कुएं में जाकर ढूंढा तो उक्त महिला का शव कुएं में पाया। लोगों ने किसी प्रकार से लाश को कुएं से बाहर निकाल कर घर तक लाया, इसके पश्चात केशकाल पुलिस को घटना की सूचना दी। सहायक उप निरीक्षक सुनीता उइके ने बताया कि फिलहाल शव को पोस्टमार्टम हेतु केशकाल अस्पताल लाया गया है, साथ ही मामले में मर्ग पंचनामा तैयार कर जांच में लिया गया है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *