दिलहरण चंद्रा/जैजैपुर : जैजैपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत कोटेतरा में भोजली विसर्जन का कार्यक्रम रखा गया था। छत्तीसगढ़ के पारंपरिक त्योहार भोजली देवी का गाजे बाजे के साथ गांव में भ्रमण कर गांव के तालाब में भोजली विसर्जन किया गया जिसमें मुख्य रूप से इस क्षेत्र के पूर्व जिला पंचायत सदस्य टेकचंद चंद्रा के द्वारा पहुंचकर के भोजली देवी का पूजा अर्चना कर भोजली देवी के बारे में बताया भोजली नई फ़सल की प्रतीक होती है। और इसे रक्षाबंधन के दूसरे दिन विसर्जित कर दिया जाता है। नदी, तालाब और सागर में भोजली को विसर्जित करते हुए अच्छी फ़सल की कामना की जाती है इस तरह से भोजली विसर्जन का कार्यक्रम सफल रहा भोजली विसर्जन के कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित थे गांव के सरपंच श्रीमती भगवती दाऊ लाल गौड़, उपसरपंच देवानंद यादव, सचिव संतोष श्रीवास, कुमार साहू, कृपाल सिंह राज, महेंद्र सिंह साहू, रोहित चंद्रा, राजू आदिले, डोरी लाल श्रीवास, हरिओम श्रीवास, ग्राम बैगा सिद बाबा, संजय खैरवार ,एवं ग्रामवासी मुख्य रूप से उपस्थित थे।
कोटेतरा में किया गया भोजली विसर्जन
![](https://dainikchhattisgarhwatch.com/wp-content/uploads/2021/08/dilharan.jpg)