प्रांतीय वॉच

बलरामपुर जिला मुख्यालय में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का 60 वा जन्मदिन केक काटकर मनाया गया 

Share this
  • मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर जिला मुख्यालय में नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रो से भी लोगो का हुजूम उमड़ा हुवा था तथा अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरण कर मुख्यमंत्री के लम्बी उम्र के लिए आशीर्वाद लिया गया 

आफ़ताब आलम/बलरामपुर : बलरामपुर जिला मुख्यालय में क्षेत्रीय विधायक वृहस्पत सिंह के निर्देश पर विधायक प्रतिनिधि विनोद तिवारी के नेतृत्व में पुराना कलेक्टर चौक पे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का 60 वा जन्मदिन केक काट कर मनाया गया | मुख्यमंत्री के जन्म दिन पर जिला मुख्यालय में नगर पालिका पार्षद सहित ग्रामीण क्षेत्रो से भारी संख्या में जनता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री के जन्म दिन पर आतिश बाजी के साथ बम पटाखे फोड़ते हुए रंगा रंग जशन मनाया वही इस असर पर जनप्रतिनिधियों ने जिला अस्पताल में पहुँच भर्ती मरीजों को फल भी वितरण किया | इस अवसर पर नगर पालिका के पूर्व पार्षद सलीम खान, पार्षद वार्ड नम्बर 13 संजय खाखा, एल्डरमेन मनोज गुप्ता, जफर अहमद उर्फ राजन, सहित सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित थे |

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *