- महापौर एवं कमिश्नर ने दिए 2 लाख 33 हजार 828 रू के चेक
आषीस जायसवाल/रायगढ : रायगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के महत्वाकांक्षी योजना गोधन न्याय योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम रायगढ़ को वर्मी खाद और सुपर खाद विक्रय से कुल 714550 रुपये राशि प्राप्त हुआ, जिसमें कुल 233828 रुपये राशि स्व सहायता समूहों की महिलाओं को लाभांश प्राप्त हुआ हैं।स्वच्छ भारत सिटी लेवल फॉउंडेशन की महिलाओ को महापौर जानकी अमृत काटजू और आयुक्त एस. जयवर्धन ने कार्डबोर्ड चेक के माध्यम से सम्मानित किया। छतीसगढ़ सरकार के गौधन न्याय योजना द्वारा रायगढ़ क्षेत्रान्तर्गत स्वच्छ भारत सिटी लेवल फॉउंडेशन के तहत ट्रांसपोर्ट नगर, बांझीनपाली, आशीर्वाद पुरम और विनोबा नगर के स्वच्छता दीदियों द्वारा अभी तक कुल 9175 क्विंटल ग़ोबर खरीदी किया गया है तथा कुल 2088 क्विंटल वर्मी खाद एवं 631 क्विंटल सुपर खाद उत्पादित हुआ है, जिसमें कुल 1824 क्विंटल वर्मी खाद और 93.60 क्विंटल सुपर खाद विक्रय किया गया हैं।आज निगम की महापौर जानकी काट्जू और आयुक्त एस जयवर्धन के हाथों स्व सहायता समूह की महिलाओं को चेक देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम दौरान एम.आई.सी. सदस्य विकास ठेठवार,पी.आई.यू.प्रहलाद तिवारी,विकास पटेल,गोधन सुपरवाइजर सरोजनी नवरंग, पूजा बाघ,प्रियंका साहू उपस्थित रहे। महापौर जानकी काट्जू ने बताया हमारे छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री जी के गौधन न्याय योजना अब साकार होने लगी है गोबर से बने वर्मी खाद और सुपर कंपोस्ट खाद की बिक्री से महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही है। गोबर से धन का आवक हमारे लिये बहुत बड़ी उपलब्धि है जब पूरे छत्तीसगढ़ में गौधन न्याय योजना धरातल पर आएगी तो निश्चित ही राज्य की आर्थिक खरीदी स्थिति सुदृढ़ होगी।