महेन्द सिंह/फिंगेश्वर : जनपद पँचायत फिंगेश्वर के सीईओ ने दिनाँक 6/7/21 को विकास खंड के सभी प्रधान पाठकों को जारी किए गए आदेश में निर्देशित किया है कि सभी प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालयों के प्रधान पाठक शाला भवन को गोठान के गोबर के भंडारण, व उसे सूखा कर पैक करने हेतु शाला भवन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उक्त आदेश में उनके द्वारा समय सीमा बैठक में कलेक्टर गरियाबंद से प्राप्त निर्देश का हवाला दिया गया है। ज्ञातव्य है कि 16 जून से नवीन शिक्षा सत्र प्रारंभ हो चुका है एवं शालायें अपने निर्धारित समय पर संचालित हैं। स्कूलों में प्रवेश, परीक्षा फल संधारण व अन्य कार्य किये जा रहे हैं। साथ ही अधिकांश स्कूलों के परिसर में मोहल्ला क्लास संचालित के विद्यार्थियों को पढ़ाया जा रहा है। ऐसे में इस तरह का आदेश असंवेदनशील, विवेकहीन व समझ से परे है। उक्त आदेश से सभी शिक्षक स्तंभित हैं । निश्चित रूप से यह आदेश स्कूलों व शिक्षा विभाग का मजाक बनाने जैसा है।
स्कूलों में भरा जाएगा गोबर: जनपद सीईओ का अजीबोगरीब फरमान, शाला भवन उपलब्ध कराएं प्रधान पाठक!

