प्रांतीय वॉच

जांजगीर से 11वीं बटालियन का कांस्टेबल लापता, दो दिन पहले बाइक से अपने घर बालोद जाने के लिए निकला था, इसके बाद से पता नहीं

जांजगीर : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर एक जवान लापता हो गया है। अब छत्तीसगढ़ पुलिस में कांस्टेबल राजकुमार चंद्रा 2 दिन से लापता है। कांस्टेबल चंद्रा 11वीं बटालियन में पदस्थ हैं और वहां से बालोद स्थित अपने घर जाने के लिए बाइक पर निकले थे। इसके बाद से उनका कुछ पता नहीं है। घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने गुरुवार देर शाम जांजगीर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस उनकी तलाश कर रही है। जांजगीर क्षेत्र के ग्राम पुटपुरा स्थित 11वीं बटालियन में कांस्टेबल राजकुमार चंद्रा बुधवार को अपने घर जाने के लिए निकले थे। इसके बाद वह बालोद नहीं पहुंचे और मोबाइल भी बंद है। काफी प्रयास के बाद भी जब कांस्टेबल से संपर्क नहीं हुआ तो परिजनों ने बटालियन में बात की। वहां भी राजकुमार नहीं थे। इस पर परिजन गुरुवार को जांजगीर पहुंच गए और उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई। इसके बाद साइबर सेल उनकी लोकेशन ट्रेस कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *