रायपुर वॉच

Big Breaking : मेकाहारा में महिला ने की खुदकुशी, बाथरूम में साड़ी से लगाई फांसी

रायपुर। राजधानी स्थित अंबेडकर अस्पताल में एक महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। जानकारी मिली है कि मंदिर हसौद निवासी महिला सुनीता धीवर ने अपनी बेटी के साथ घरेलू विवाद के बाद जहर खा लिया था। महिला को उपचार के लिए यहां भर्ती कराया गया था। सुनीता धीवर का उपचार वार्ड नंबर 10 में जारी था। जानकारी मिली है कि वार्ड नंबर 10 के बाथरूम में महिला ने साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मौदहापारा थाने की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद से मेकाहारा में हड़कंप मचा हुआ है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *