किरीट ठक्कर/गरियाबंद। गरियाबंद जिले में कोविड-19 कोरोना वायरस के संक्रमण से रोकथाम व बचाव हेतु कोविड-19 टीकाकरण किया जा रहा है। कोविड-19 टीकाकरण 16 जनवरी 2021 से प्रारंभ है। जिले में 28 जून 2021 तक कुल 1 लाख 59 हजार 902 लोगों को वैक्सीन लगाया जा चुका है। जिसमें 1 लाख 38 हजार 228 प्रथम डोज तथा 21 हजार 674 लोगों को द्वितीय डोज लगाया गया है। वर्तमान में जिले के सभी वर्ग के लोगों हेतु पर्याप्त 23 हजार 120 डोज वैक्सीन उपलब्ध है, जिसमें कोविशील्ड की 13 हजार 960 व कोवैक्सीन की 9160 डोज वैक्सीन उपलब्ध है। 29 जून को जिले के 124 टीकाकरण सत्रों में कोविड-19 टीकाकरण किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डाॅ. एन.आर.नवरत्न ने सभी पात्र लोगों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी टीकाकरण सत्र स्थल पर जाकर कोविड-19 का टीका अवश्य लगायें व कोविड 19 के अनुरूप व्यवहारों का पालन भी करें जैसे- मास्क लगाना, हाथ धोना, 02 गज की दूरी बनाये रखना।
जिले में 1 लाख 59 हजार 902 लोगों का टीकाकरण
