प्रांतीय वॉच

गडरिया समाज के दिवंगत आत्माओं को दी गई श्रद्धांजलि

Share this

संतोष ठाकुर/तखतपुर। गडरिया समाज के दिवंगत आत्माओं को दी गई श्रद्धांजलि l मंडी परिसर में दिनांक 13 जून 21 को 12:00 बजे से बैठक का आयोजन किया गयाl बैठक में बिलासपुर जिला सहित प्रदेश के गडरिया समाज के कोरोना से अपनी जान गवाने वाले सामाजिक जनो को श्रद्धांजलि दी गई. तथा वर्षा ऋतु में तखतपुर के मुक्तिधाम , मंडी परिसर में पौधारोपण समाज द्वारा किया जावेगा. समाज के नाम से खाता बैंक में खोलने हेतु प्रस्ताव पारित किया गया. वार्ड क्रमांक 1 गडरिया मोहल्ला को समाज के वीरांगना अहिल्यादेवी होलकर नगर नामकरण हेतु नगर पालिका में आवेदन दिए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया। तथा युवा वर्ग एवं बुजुर्गों को शासन की गाइडलाइन अनुसार वैक्सीन लगवाने हेतु घर-घर में संपर्क कर प्रेरित किया जावेगा । समाज मे किसी के भी मृत्यु होने पर परिवार को श्रद्धांजलि राशि दिए जाने का सेवा कार्य को यथावत रखा गया हैl यह निरंतर जारी रहेगा ।बैठक की अध्यक्षता नारायण प्रसाद पाली ने कीlबैठक में संरक्षक सुख चंद पाली , डॉक्टर नवीन पाली , लक्ष्मण पाली , आशुतोष पाली,रवि धनकर , राजेश धनकर ,नीलेश धनकर एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे ।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *