संतोष ठाकुर/तखतपुरl पचरैहा नाला में बरसात का पानी वार्ड क्रमांक 1, वार्ड क्रमांक 2 होते हुए वार्ड क्रमांक 12 के अंतिम छोर में समाप्त होता है l नगर के एकमात्र नाला हैl जिसमें बरसात का पानी नाला के माध्यम से नगर से बाहर निकल जाता हैl किंतु पचरेहा नाला में गंदा कचरा पानी में उत्पन्न होने वाले खरपतवार जमा होने के कारण बरसाती पानी निकासी की गंभीर समस्या होने के परिणाम स्वरूप नगर के कई घरों में पानी की समस्या बनी रहती हैl जिससे लोगों के बेडरूम तक पानी की घुस जाती है और लोगों को पूरी रात पानी फेंकना पड़ता हैl नाले की सफाई नहीं होने के कारण नाले में गंदगी होने के कारण बरसात के पानी नाले से निकल नहीं पाती और लोगों के घरों में घुस जाता है lइसे वार्ड क्रमांक 1 ,वार्ड क्रमांक 2,, वार्ड क्रमांक 3, वार्ड क्रमांक 4 ,वार्ड क्रमांक 13 व कई वार्डों में पानी घरों में घुस जाती हैl जिसे देखते हुए भाजपा पार्षदों के द्वारा नगरपालिका अधिकारी को ज्ञापन सौंपकरl नाले की सफाई की मांग की नेता प्रतिपक्ष ईश्वर देवांगन का कहना है की बरसात से पहले नाला की सफाई होती हैl पर इस साल सफाई नहीं हुआ हैl कई जगह नाला टूट गया हैl जिसके वजह से लोगों के घर में पानी घुस रहा हैl जिसे देखते हुए भाजपा पार्षद दलों के द्वारा नगरपालिका अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गयाl इस अवसर पर पार्षद कोमल सिंह ठाकुर ने नगर पालिका अधिकारी को अवगत कराया कि वार्ड क्रमांक 1 में थोड़े से पानी गिरने की वजह से नाली नहीं बनने की वजह से पानी लोगों के घर तक घुस जाते हैंl जिससे लोगों को बड़ा परेशानी का सामना करना पड़ता है lजिसे देखते हुए वार्ड क्रमांक 1 के पार्षद कोमल सिंह ठाकुर ने नगर पालिका अधिकारी को ज्ञापन सौंपा और जल्द ही वार्ड के नाली को बनाने के लिए निवेदन किए बरसात लगने वाला हैl यदि जल्द नाली का सफाई नहीं होता है तो लोगों के घर में पानी घुस जाएगा और लोग परेशान हो जाएंगे साथ ही कई परिवार ऐसे हैंl जो नाले में ही घर बना दिए हैंl जिससे नाले की पानी निकासी में प्रॉब्लम होती है और वही फिर बाढ़ के रूप में लोगों के घर में घुस जाते हैंl जिसे अधिकारियों को संज्ञान में लेना अति आवश्यक हैl ताकि नाले की सफाई हो सके और पानी अपने स्थान बह सकेl नगर पालिका अधिकारी को ज्ञापन देने में ईश्वर देवांगन , नैनलाल साहू ,प्रतिभा काशी देवांगन, कृष्ण कुमार साहू, नरेंद्र रात्रे ,अजय यादव ने ज्ञापन सौंपाl
लोगों के घर जलभराव के कारण हो रहे समस्या को लेकर भाजपा पार्षदों ने सौंपा ज्ञापन

