पुलस्त शर्मा/मैनपुर : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जनभागीदारी विकास समिति अध्यक्ष प्रवीण बाम्बोड़े ने नवीन महाविद्यालय प्रांगण मे औषधी युक्त पौधो का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण संवर्धन के लिये संदेश दिया। इस दौरान पौधा रोपण करते हुए जनभागीदारी विकास समिति अध्यक्ष प्रवीण बाम्बोड़े कहा कि सभी को मिलकर ये संकल्प लेना चाहिए, कि प्रत्येक ब्यक्ति द्वारा पौधे लगाकर पर्यावरण को सुरक्षित रखे ,जिससे हमे शुध्द आक्सीजन मिलता रहे प्रदूषण दूर हो,कोविड-19 के महामारी मे हुए आक्सीजन की कमी को गंभीरता से सोचने की जरूरत है हम सबको पर्यावरण की रक्षा के लिये अपने जीवन मे वृक्षारोपण जैसे पुनीत कार्य जरूर करना चाहिए। इस दौरान प्रमुख रूप से सरपंच भठीगढ़ जिलेन्द्र नेगी, जनपद सदस्य भठीगढ़ डॉगेश्वर नेगी, युवा नेता हुमाशु रामटेके, युवा कांग्रेस अध्यक्ष शाहिद मेमन, सामन्त शर्मा, नेयाल नेताम, प्राचार्य डाॅ जी.एल. मनहर, डाॅ बी.के. प्रसाद, डाॅ जी एस दास, एस. बी. साहू, महेश कुमार कश्यप, एस.आर नेताम, राजेश तिर्की, दिनेश कुमार साहू, सीमा साहू, हेमपुष्पा निर्मलकर, नेहा सोनी, माधुरी साहू, कुसुम ठाकुर, कोमल मेश्राम, लोकेश कुमार यादव, लीलाशंकर यादव सहित कांग्रेस कार्यक्रर्ता महाविद्यालयीन स्टाॅफ मौजूद रहे।
जनभागीदारी विकास समिति अध्यक्ष प्रवीण बबोडे ने नवीन महाविद्यालय मैनपुर मे रोपे पौधे
