तापस सन्याल/भिलाई : भिलाई इस्पात संयंत्र की लौह अयस्क समूह राजहरा में आज 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस का मुख्य आयोजन पर्यावरण विभाग द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ खान कार्यालय में मुख्य अतिथि जी.सी.वर्मा, कार्यकारी मुख्य महाप्रबंधक (आईओसी) द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया। तत्पश्चात उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मुख्य अतिथि द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु शपथ दिलाया गया एवं मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (खान एवं रावघाट) तपन सूत्रधार, का इस वर्ष के पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली थीम पर सन्देश पढा गया एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु किये गए कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा एम.व्ही.टी. सेंटर के आफिस उद्यान में अनेक पौधों का रोपण किया। विश्व पर्यावरण दिवस पर महामाया एवं दुलकी माइंस में भी पौधों का रोपण किया गया।
भिलाई इस्पात संयंत्र की खान बिरादरी के लोग पर्यावरण प्रदूषण की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए अपने खान क्षेत्र एवं नगर को वायु प्रदूषण से मुक्त रखने एवं पारिस्थितिकी-तंत्र बहाली के लिए हरसम्भव प्रयास किया है। संयंत्र के लौह अयस्क समूह, नंदिनी चूना पत्थर खान तथा हिर्री डोलोमाईट खान प्रबंधन हमेषा पर्यावरण संरक्षण एवं पारिस्थितिकी-तंत्र बहाली के लिए सजग रहा है, जिसमें से कुछ प्रमुख उपलब्धियां एवं गतिविधियाँ इस प्रकार हैं-
वायु प्रदूषण की रोकथाम
राजहरा, दल्ली क्रषिंग प्लांट, नंदिनी क्रषिंग प्लांट में डि-डस्टिंग सिस्टम लगाया गया है एवं चार्जिंग व डिस्चार्जिंग प्वाइंट पर वाटर स्प्रे सिस्टम लगाया गया है। वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए खान क्षेत्रों में स्प्रिंकलर के द्वारा पानी का लगातार छिड़काव किया जाता है।

