संजय महिलांग/नवागढ़ : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज संसदीय सचिव व नवागढ़ विधायक गुरुदयाल सिंह बंजारे ने ग्राम पंचायत मुनरबोड पहुंचकर पौधारोपण किया , संसदीय सचिव के साथ जिला पंचायत सीईओ रीता यादव , विधायक प्रतिनिधि मोंटू तिवारी ,तहसीलदार रोशन साहू , जनपद अध्यक्ष कुमारी बाई जायसवाल , ईश्वरी साहू , सीईओ जनपद बेमेतरा रवि कुमार ,टी आर जनार्दन ,रितेश तिवारी , पार्षद नैना कुर्रे ,सरपंच ग्राम पंचायत मुनरबोड ,पंचऔर ग्रामीणों के द्वारा पौधा रोपण किया गया ।
संसदीय सचिव गुरुदयाल सिंह ने लोगों को पर्यावरण के लिए जागरूक करते हुए कहा कि पर्यावरण में हो रहे बदलाव और उसको पहुंचने वाले नुकसान की वजह से हर साल तापमान और प्रदूषण बढ़ रहा है। तेज़ी से बढ़ता तापमान और प्रदूषण इंसानों के साथ-साथ पृथ्वी पर रह रहे सभी जीवों के लिए बड़ा ख़तरा बन गया है।इसी वजह से कई जीव-जन्तू विलुप्त हो रहे हैं। साथ ही इंसानों को भी सांस और हृदय से जुड़ी बीमारियां हो रही हैं। धीरे-धीरे हमारी ज़िंदगी मुश्किल होती जा रही है। इसलिए पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करना ज़रूरी हो गया है। शहर-गांव को हरा-भरा करके, पेड़ लगाकर, जगह-जगह बगीचे बनाकर और नदियों और समुद्र की सफाई करके पारिस्थितिक तंत्र की बहाली की जा सकती है।प्रकृति को बचाना हर इंसान का कर्तव्य है और प्रकृति को बचाने के लिए सिर्फ एक अकेला व्यक्ति काफी नहीं है, इसलिए हम सभी को साथ आकर समय रहते एक स्वस्थ और सुरक्षित पर्यावरण के लिए काम करना चाहिए।
नगर पंचायत और थाना परिषद में भी हुआ पौधा रोपण
ग्राम पंचायत मुनारबोड के बाद संसदीय सचिव गुरुदयाल सिंह बंजारे ने नवागढ़ थाना पहुच कर थाना परिषद में पौधा रोपण किया जिसमें संसदीय के साथ ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामेश्वर साहू ,एल्डरमैन अमित जैन,रूप प्रकाश यादव,वीरेंद्र जायसवाल पार्षद रतन दिवाकर,नैना कुर्रे , हेमंत सोनकर,ईलयास खान ,पिंटू अनंत,मनीष साहू,नवागढ़ थाना प्रभारी अजय सिन्हा और सभी थाना स्टॉप उपस्थित रहे ,थाने के बाद नगर पंचायत नवागढ़ में वार्ड नंबर 12 दाऊबंद मुक्तिधाम में पौधारोपण किया जहां नगर पंचायत अध्यक्ष तिलक घोष ,सीएमओ डीएल बर्मन,सब इंजीनियर विवेक रंजन तिर्की समस्त पार्षद,एल्डरमेन और पंचायत स्टॉप और नगर वासियों की उपस्थित में पौधा रोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ।

