- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चिरमिरी के अध्यक्ष ने बढती महंगाई को लेकर मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा
चिरमिरी/ कोरिया (भरत मिश्रा) । देश में अनियंत्रित रूप से बढती महंगाई के खिलाफ 5 जून को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चिरमिरी के अध्यक्ष सुभाष कश्यप ने अपने घर के सामने विरोध प्रदर्शन कर मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा । श्री कश्यप ने कहा कि महंगाई ने आम नागरिक की कमर तोड़ दी है। आज पेट्रोल की कीमत 100 रुपये से पार हो चुकी है, खाने पीने की तेल की कीमत 200 रुपये किलो से पार हो चुकी है। रसोई गैस की कीमत 900 पार हो गई है। आज देश के आम जनता की उपयोग की सभी वस्तुओं के दाम लगभग दोगुनी हो गई है, जिसके कारण देश की आम जनता परेशान है, उपर से कोरोना की मार से आम जनता को केंद्र सरकार राहत न देकर सात वर्ष पूर्ण होने की जश्न मना रही है, महंगाई दर में वृद्धि कर भाजपा की मोदी सरकार ने देश को बर्बाद कर दिया। श्री कश्यप ने कहा कि मोदी सरकार अपनी खोखली उपलब्धियों से चुनाव में किये घोषणाओ से वादाखिलाफी कर एक धोखेबाज, अविश्वसनीय सरकार के रूप में गुणाकर जनता में स्थापित हुई थी जो अब आम जनता के बीच अपना विश्वास खो चुकी है।

