प्रांतीय वॉच

कोरोना वायरस को नियंत्रित करने सेनेटाइजर मार्च : महामारी जंग के खिलाफ महाअभियान आवश्यक : विधायक व महापौर

Share this
  • दुकानदारों से अपील दुकान खोलने से पूर्व सेनेटाईजिंग अवश्य करायें

तापस सन्याल/भिलाई : कोरोना वायरस के नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु प्रदेशव्यापी रियायत की घोषण के बाद गली मोहल्लों एवं कालोनियों में स्थित एकल किराना दुकानेंए फलए सब्जी व्यवसायी एवं प्रतिष्ठानों के खुलने से 30 दिन के बाद जनता की चहलकदमी बढऩे से 60 वार्डो के दुकानों व सर्वजानिक स्थानों पर विधायक अरुण वोरा व महापौर धीरज बाकलीवाल के द्वारा युद्ध स्तर पर सैनेटाईजेशन मार्च किया। जिसमें पुराना बस स्टैण्ड से इंदिरा मार्केट के आसपास के क्षेत्र से होते हुए फारिश्ता काम्पलेक्स के पास की गली.मौहल्लो सहित प्रतिष्ठानों के ताला खुलने के पूर्व वृहद स्तर पर सैनेटाईजेशन कार्य कराया गया। टैकर व पोटेबल स्प्रेयर मशीन के साथ ही 25 सीकर मशीन से हजारों लीटर सैनेटाईजर का स्प्रे किया गया। जो निरंतर जारी रहेगा। विधायक वोरा ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना ने जनजीवन को बुरी तरह एक वर्ष से प्रभावित किया है। इससे बचने के लिए सावधानी एक मात्र उपाय है। जिसके लिए शहर में वृहद स्तर पर सैनेटाईजेशन मार्च निकालकर कोरोना महामारी जंग के खिलाफ महाअभियान का कार्य किया गया। महापौर बाकलीवाल ने 60 वार्डो के गली.मोहल्लो को भी सैनेटाईज कराये जाने के लिए महापौर निधि से पार्षदों को सीकर मशीन उपलब्ध करायी गई है। निगम क्षेत्र के समस्त वार्डो में कोरोना मुक्त रखने पूरी संवेदनशीलता से साफ.सफाई और सैनेटाईजेशन कार्य कराया जा रहा है। इस दौरान निगम स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ताए वीरेन्द्र ठाकुरए वरिष्ठ कांग्रेसी नंदू महोबियाए राजेश शर्माए गौरव उमरेए संजय धनकारए हिमांशु सिन्हा सहित निगम के सफाई दरोगा व कर्मचारी मौजूद थे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *