- स्टाफ और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने अधिकारियों को दिए निर्देश
तापस सन्याल/भिलाई : भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव लगातार कोरोना मरीजों को राहत पहुंचाने और इलाज की बेहतर से बेहतर व्यवस्था बनाने के प्रयास में जुटे हैं। वे लगातार हर रोज विभिन्न अस्पतालों, टीकाकरण केंद्र, कोरोना जांच केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। अस्पतालों की व्यवस्था देख रहे हैं और जो कमी है उसे पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं। ताकि सभी मरीजों को समय पर इलाज मिल सके। समय पर बेड मिल सके। इसके लिए भी लगातार जुटे हैं। इसी कड़ी में विधायक देवेंद्र यादव शुक्रवार को शहर के विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और टीकाकरण केंद्र व कोराना जांच केंद्रों में पहुंच कर वहां की व्यवस्था का जायजा लिया।
इन स्वास्थ्य केंद्रों के डॉक्टर, नर्स व अन्य स्टाफ से मिले। उनका हालचाल जाना और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के व्यवस्था की पूरी जानकारी ली। कई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में काम कर रहे स्टाफ ने विधायक को बताया कि वहां स्टाफ की कमी है। ऐसे में विधायक देवेंद्र यादव ने उन्हें कहा कि स्टाफ बढ़ाने के लिए उनके जान-पहचान में जो भी इस काेरोना काम में संविदा में काम करना चाहते हैं। उनका बायोडाटा दे। वे कलेक्टर और सीएमएचओ से बात करेंगे। इसके अलावा जो भी समस्या हो वे उन्हें बताया। वे जरूरी समस्या का समाधान करेंगे। ताकि व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सके। इसी के साथ ही कुछ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के स्टाफ ने विधायक को बताया कि टीकाकरण और कोरोना जांच कराने आने वाले मरीजों को धूप में खड़ा रहना पड़ता है। लोगों को दिक्कत होती है।

