- टाउनशिप के पेयजल में पीलापन पर नियंत्रण की कवायद।
- पेयजल के गुणवत्ता की हर पाली में होती है जांच।
- टाउनशिप में प्रदत्त पेयजल पीने योग्य।
तापस सन्याल/भिलाई : टाउनशिप में विगत कई दिनों से पेयजल आपूर्ति में पीलापन आने की शिकायत आ रही है। इस संदर्भ में सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा विभिन्न प्रयास किये जा रहे है। इन्हीं प्रयासों की कड़ी में भिलाई इस्पात संयंत्र तथा भिलाई नगर निगम व जल संसाधन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा आज दिनांक 23 अप्रैल, 2021 को मरोदा स्थित बीएसपी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का दौरा किया गया। इस दौरे में भिलाई नगर निगम के चीफ इंजीनियर श्री सत्येन्द्र जैन एवं उनकी टीम, जल संसाधन विभाग, दुर्ग के एसडीओ श्री ओ पी शर्मा तथा सेल-बीएसपी के टाउनशिप के मुख्य महाप्रबंधक द्वय श्री पी के घोष तथा श्री यू के झा, बीएसपी के वाटर मैनेजमेंट विभाग के मुख्य महाप्रबंधक श्री सी के नारायणन व उनकी टीम शामिल रहे। ।
चीफ इंजीनियर श्री सत्येन्द्र जैन के नेतृत्व में नगर निगम की टीम ने बीएसपी के वाटर ट्रीटमेंट प्रणाली का समुचित निरीक्षण किया और यह पाया कि बीएसपी द्वारा वाटर ट्रीटमेंट की सही प्रक्रिया का अनुपालन किया जा रहा है। यहाँ से आपूर्ति किये जाने वाले पेयजल की गुणवत्ता तथा जांच रिपोर्ट को देखते हुए इसे पीने योग्य पाया। इस पेयजल में जो हल्का पीलापन आ रहा है वह इनकमिंग पानी के किसी पेड़-पौधों के जड़ों आदि के निरन्तर संपर्क में आने के कारण आ सकता है। रंग की इस समस्या को दूर करने के लिए एक संयुक्त टीम का निर्माण कर, डैम का निरीक्षण करने के पश्चात् आवश्यक उपाय किये जायेंगे। बीएसपी प्रबंधन ने अनुरोध किया है कि समस्या हल होते तक उन्हें भी तांदुला डे

