- एक करोड़ 17 लाख की लागत से बनेगा शीतला तालाब
- तालाब के चारों ओर पेपर ब्लॉक निर्माण मिनी गार्डन ओपन जिम फाउंटेन लाइटिंग के अलावा बैठने की खास व्यवस्था होगी
अक्कू रिजवी/ कांकेर। काँकेर नगरपालिका के अंतर्गत आने वाले शितलापारा वार्ड के युवा पार्षद व नगरपालिका उपाध्यक्ष मक़बूल खान के अथक प्रयास के चलते वार्ड के सबसे पुराने शितला माता के नाम से बने प्राचीन तालाब का सौंदर्यकरण निर्माण कार्य का बुधवार को भूमिपूजन किया गया ।जिसमें मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुभद्रा सलाम जिला पंचायत अध्यक्ष हेमंत धुर्व पूर्व नपाप अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ठाकुर कांचेका अध्यक्ष दिलीप खटवानी काँकेर कलेक्टर चंदन कुमार श्रीमती सरोज जितेंद्र सिंह ठाकुर उपाध्यक्ष मक़बूल खान के हाथों विशेष पूजा अर्चना के बाद भूमिपूजन किया गया।इस अवस्था पर मुख्य अतिथि की आसंदी से नपाप अध्यक्ष सरोज ठाकुर ने कहा की शितलापारा वार्ड पार्षद व उपाध्यक्ष मक़बूल खान विगत 2 बार के पार्षद रहे चुके है।वार्डवासियों की समस्या के लिए हमेशा ततपरता से पूरा करते है।पार्षद मक़बूल खान के अथक प्रयासों का ही नतीजा है।जो आज शहर के प्राचीन तालाब का प्रदेश के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल संसदीय सचिव शिशुपाल शोरी मुख्यमंत्री के संसदीय सलाहकार राजेश तिवारी की पहल पर एक करोड़ 17 लाख की लागत से इस प्राचीन तालाब का सौंदर्यकरण होने जा रहा है।तालाब सौंदर्यकरण होने से वार्ड के अलावा शहर का भी सौंदर्यकरण होगा।शीतला तालाब का सौंदर्यकरण होना मिल का पत्थर साबित होगा।भूमिपूजन अवसर पर वार्ड पार्षद व नपाप उपाध्यक्ष मक़बूल खान ने कहा की वार्ड की कोई भी समस्या हो उसे तत्काल दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता होती है।पानी बिजली सफाई व्यवस्था महज वार्ड ही नही पूरे नगरपालिका के वार्डो में दुरुस्त करवाना हमारी प्राथमिकता है।प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते उन्होंने कहा की शितला तालाब वार्ड का प्राचीन तालाब माना जाता है।शहर के अधिकांश लोगों की आस्था का प्रतीक है।इस लिहाज से शितला तालाब का सौंदर्यकरण होना शहर के लिए बहूत बड़ी उपलब्धि है।तालाब का सौन्दर्यकरण में प्रमुख बाते यह है की तालाब के चारों ओर पेपर ब्लॉक निर्माण मिनी गार्डन ओपन जिम फाउंटेन लाइटिंग के अलावा बैठने की खास व्यवस्था होगी।गड़बो नवा छत्तीसगढ़ की तर्ज पर काँकेर लगातार विकास के नए आयाम रच रहा है।प्रदेश के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल काँकेर जिले में विकासकार्यो के लिए कटिबद्ध है।इसके अलावा भी पालिका के 21 वार्डो में भी सौन्दर्यकरण के अलावा वार्ड की समस्याओं को मिलकर पूरा किया जाएगा।भूमिपूजन के अवसर पर पार्षदगण मोनू शादाब खान अजय सिंह रेणु आनंद चौरसिया जितेन्द्र वैद्य माला तिवारी सतीश दीपक किशन यादव अनिता कौशिक जागश्वरी साहू के अलावा एल्डरमैन सोमेश सोनी मुख्य नगरपालिका अधिकारी दिनेश यादव सहित प्रशासनिक आला अधिकारी उपस्थित रहे ।

