प्रांतीय वॉच

पूर्व मंत्री केदार कश्यप जी का बयान उनकी ओछी मानसिकता का परिचायक: छगेन्द्र सिन्हा

Share this
प्रकाश नाग/ केशकाल : दिनांक 19 फरवरी को भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया उक्त प्रदर्शन में प्रदेश के पूर्व आदिम जाति कल्याण मंत्री केदार कश्यप ने सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है, उन्होंने सार्वजनिक रूप से कहा कि कांग्रेसियों की एक ही मा है सोनिया गांधी और एक ही बहन है प्रियंका गांधी। उनके इस विवादित बयान को लेकर काँग्रेस मीडिया प्रभारी केशकाल विधानसभा छगेन्द्र सिन्हा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि धरना प्रदर्शन करना लोकतांत्रिक अधिकार है विचारों की अभिव्यक्ति की आज़ादी है पर राजनीतिक सुचिता का पालन करना भी एक राजनेता का परमकर्तव्य है उन्हें ये विदित होना चाहिए की वो एक राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय महिला नेता के विषय में अनर्गल बयानबाज़ी कर रहे हैं। यही नहीं वे पूरे कांग्रेस कार्यकर्ताओं का यह कहकर अपमान कर रहे है कि कांग्रेसियों की एक ही माँ है वो है सोनिया गांधी तो माननीय पूर्व मंत्री महोदय को अवगत करा दूँ की एक पार्टी का समर्पित कार्यकर्ता होने के नाते ये हमारा कर्तव्य है कि अपनी पार्टी के वयोवृद्ध , माता पिता एंव बहन के समकक्ष नेताओं का आदर और सम्मान करें आपकी भारतीय जनता पार्टी की तरह नहीँ जिसने अपने नेताओं की अस्थि कलश यात्रा तक का सम्मान नहीं किया।
सिन्हा ने केदार कश्यप पर निशाना साधते हुए कहा कि भूलिए मत की ये वही भारतीय जनता पार्टी है जिसके नेता स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की अस्थि कलश यात्रा के कार्यक्रम में हंसी ठिठोली करते नज़र आये थे ,ये वही भारतीय जनता पार्टी है जिसने अपने वयोवृद्ध नेताओं को दूध में से मक्खी की तरह निकाल फेंका भाजपा हमें नैतिकता का पाठ ना ही पढ़ाये तो बेहतर है। केदार कश्यप जी का यह बयान उनकी ओछी और संकीर्ण मानसिकता का परिचायक है।
सिन्हा ने कहा कि केदार कश्यप को प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से माफी मांगनी चाहिए कि उन्होंने  राष्ट्रीय नेतृत्व एवं कार्यकर्ताओं की भावनाओं का अपमान किया एक तरफ तो भाजपा महिला उत्पीड़न और महिलाओं के शोषण के खिलाफ घड़ियाली आंसू बहाती है वहीं दूसरी तरफ  भाजपा महिला मोर्चा कोंडागांव के कार्यक्रम में महिलाओं के विषय में ही आपत्तिजनक टिप्पणी करती है आपके इस दोहरे चरित्र को प्रदेश की जनता समझ चुकी है और प्रदेश की जनता ने अपने मत का प्रयोग कर आपको इसका जवाब भी दे दिया है।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *