प्रांतीय वॉच

प्रथम राज्य स्तरीय जूनियर मिनी फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने  दल रवाना

  • प्रतियोगिता में 10 बालिका ,  11 बालक खिलाड़ी और  सहित 2 कोच  2 मेनेजर शामिल होंगे

अक्कू रिजवी/ कांकेर। कांकेर छत्तीसगढ़ मिनी फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा प्रथम राज्य स्तरीय जूनियर मिनी फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन राजनांदगांव में कर रही है। मिनी फुटबॉल एसोसिएशन  जिला सचिव ओम प्रकाश सेन ने बताया कि छत्तीसगढ़ मिनी फुटबॉल एसोसिएशन के गठन पश्चात पहली बार राज्य में जूनियर वर्ग के लिए मिनी फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन राज्य एसोसिएशन  द्वारा राष्ट्रीय मिनी फुटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के निर्देशन एवं नियमों के तहत 21 एवं 23 फरवरी तक दिग्विजय स्टेडियम  राजनांदगांव में आयोजित किया जा रहा है। आयोजन में राज्य के   19 वर्ष से कम आयु वर्ग के  बालक एवं बालिका खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता के बीच मे एसोसिएशन द्वारा रेफरी बोर्ड परीक्षा का भी आयोजन करेगी। कांकेर जिला मिनी फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष हेमंत ध्रुव के मार्गदर्शन में कांकेर जिले की बालिका दल में दामिनी सिन्हा कप्तान ,चंद्रलेखा पद्माकर उप कप्तान, लक्ष्मी नागवंशी, भूमिका सिन्हा, केसरी कोरेटी ,यशोदा नेताम, पुष्पा नेताम, अस्तला नेताम, पूर्णिमा नेताम, टामेश्वरी कोडोपी, कोच नारायण पटेल ,मेनेजर दीपक कुमार है। बालक दल में कप्तान अजीम खान ,उप कप्तान खुशांक देव ,लव कुमार कुलदीप, यशवंत कुमार सलाम, हिमांशु शोरी, प्रेम श्रीवास, प्रांजल सिन्हा, डेमन सिंह ठाकुर,  पोषण  शंकर,  दीपक कुमार ध्रुव, त्रिलोक कुमार कश्यप, कोच मनीष, मेनेजर छत्रेश जैन शामिल हो रहे हैं। प्रथम राज्य स्तरीय जूनियर मिनी फुटबॉल प्रतियोगिता में जिले  दल भाग लेने पर ओलंपिक संघ अध्यक्ष राजेश तिवारी, सचिव अनुपम जोफर ,डाॅ कृष्णमूर्ति शर्मा, मिनी फुटबॉल एसोसिएशन अध्यक्ष हेमंत ध्रुव, सचिव ओमप्रकाश सेन, जिला पंचायत उपाध्यक्ष हेम नारायण गजबल्ला, नितिन पोटाई सदस्य अनु जन जाति आयोग, डॉ लोकेश देव, टी आर सिन्हा, अरविंद यादव, चंद्रप्रकाश रवानी, कुशलानंद गजबल्ला, मनीष सिंहा, खेल संघ पदाधिकारी और जिले के खेल प्रेमियों ने अच्छे प्रदर्शन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *