प्रांतीय वॉच

भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त गरियाबन्द जिला अध्यक्ष के प्रथम छूरा नगर आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

  • आने वाली विधानसभा चुनाव में राजिम विधानसभा में कमल खिलाने का लिया कार्यकर्ताओ ने संकल्प
यामिनी चंद्राकर/ छूरा : भारतीय जनता पार्टी  के नवनियुक्त गरियाबन्द जिलाध्यक्ष योगीराज माखन कश्यप का आज छुरा नगर में प्रथम आगमन पर भाजपा मंडल छुरा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर पंचायत के पास में फूल मालाओं से उन्हें लाद दिया।इस दौरान नव नियुक्त जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को सर्वोपरि बताते हुए  स्वागत से अभिभूत भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। कार्यकर्ताओं का सम्मान ही मेरा सम्मान है हमे संगठन को और मजबूत करनी है आज भारतीय जनता पार्टी देश की सबसे बड़ी पार्टी है इसके लिए हमारे कार्यकर्ताओ ने अपना खून पसीना बहाया है मुझे संगठन के द्वारा जो इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है इस जिम्मेदारी को सफल बनाने के लिए आप सबका साथ जरूरी है आने वाले चुनाव में हमे फिर से राजिम विधानसभा सहित पूरे छत्तीसगढ़ में जीत दर्ज कराते हुए राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनानी है जिसके लिए हर कार्यकर्ता अभी से तैयारी कर ले और संगठन के दिये निर्देशो का पालन करे ।इस अवसर पर रामलाल कुलदीप ने कहा कि योगी माखन कश्यप के जिला अध्यक्ष बनने से आम कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है। इनके नेतृत्व में आगामी विधानसभा के चुनाव में पार्टी अच्छा प्रदर्शन के साथ-साथ गरियाबंद जिले का इतिहास भी बदलेगा। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष पीलू राम यादव, महामंत्री रामलाल कुलदीप, शिवशंकर जयसवाल,नगर पंचायत उपाध्यक्ष रिंकू सचदेव, जनपद सदस्य थानेश्वर कंवर, नगर पंचायत सभापति थानसिंह निषाद, पर्षाद श्री मति भारती सोनी,पर्षाद श्री मति चित्ररेखा ध्रुव,पर्षाद श्री मति देवहूति साहू, देवेश ठाकुर, अजय निषाद,चमन साहू, जयदीप साहू, उमेश मानिकपुरी चुन्नीलाल सोनी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *