प्रकाश नाग/ विश्रामपुरी : विश्रामपुरी में 5 फरवरी दिन शुक्रवार को सहायक शिक्षक-शिक्षिकाओं की बैठक का आयोजन किया गया था। उक्त बैठक के दौरान बडेराजपुर ब्लाक संगठन के कार्यकारिणी सदस्य/पदाधिकारीयों को लेकर चर्चा हुई। जिसमें सहायक शिक्षक फेडरेशन के जिलाध्यक्ष दीपक प्रकाश, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बलराम यादव, प्रांतीय सचिव शेषनाथ पाण्डे, बाबूलाल पाण्डे ब्लाक संयोजक- माकड़ी की उपस्थिति में ब्लाक कार्यकारिणी सदस्यों व पदाधिकारीयों का चुनाव किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद हेतु सर्वसहमति से सहायक शिक्षक पुनित नेताम को चुना गया वहीं उपाध्यक्ष पद का दायित्व धर्मराज नागवंशी को दिया गया। बैठक के दौरान चर्चा के मुख्य बिंदु वेतन विसंगति दूर करते हुए क्रमोन्नति/पदोन्नति/प्रधान पाठक पद/अनुकंपा नियुक्ति/प्रथम नियुक्ति से सेवा गणना करते हुए क्रमोन्नत पर चर्चा हुई। साथ ही सहायक शिक्षक (प्राईमरी टीचर) अपने हक अधिकार की लड़ाई स्वयं के वर्ग/संगठन से लड़ाई लड़ने पर जोर दिया गया। सहायक शिक्षक की संख्या बल ब्लाक में सबसे अधिक है एक जुटता पूरे प्रदेश भर में 1 लाख 15 हजार से अधिक संख्या है यानि सबसे बड़ी संगठन है, इस बात को लेकर अवगत कराया गया। इस दौरान सचिव बनोज लावत्रे, कोषाध्यक्ष प्रकाश मरकाम, प्रवक्ता धनी मरकाम, मिडिया प्रभारी मेश्राम सेन, अमित शांडिल्य, तेज साहू, संरक्षक कृष्ण कश्यप, राजाराम मण्डावी, मानसाय मरकाम, किशोर मरकाम, जामो मरकाम, महेंद्र सोन्ड्रे, बसन्त मरापी, कमलेश प्रधान, जिला उपाध्यक्ष-शंकर नेताम, कार्यकारिणी सदस्य पहाड़ सिंह राणा, चन्द्र प्रकाश मरकाम, साधू मरकाम, रामसिंह मण्डावी, रामू मरकाम, हरिचंद नेताम हेमलाल नेताम, दयाराम मरकाम, सुकालू नेताम, गुरूदर्शन साहू, पवन भास्कर, ओम प्रकाश ठाकुर, छन्नू सेन, गणेश मरकाम, जीवनलाल नेताम, दानेश्वर बिसेन, लछिन्दर नेताम , सोनाराम मरकाम, रामपाल कोर्राम, धर्मराज नेताम, देवकुमार साहू, नेगी लाल मरकाम, गणेश नेताम, महावीर वैध, राजमन नेताम, रवि नेताम, सुखदेव नेताम, भागवत नेताम, हीरा मरकाम आदि उपस्थित थे।
बडेराजपुर में सहायक शिक्षक फेडरेशन का हुआ गठन, पुनीत नेताम सर्वसहमति से बनाए गए अध्यक्ष
