प्रांतीय वॉच

तीन घंटे से भी अधिक समय तक चली कवायद, पागल हुआ बछड़ा, दर्जनभर कर्मचारियों ने पकड़ा

Share this

तापस सन्याल/रिसाली : आशीष नगर क्षेत्र में पागल बछड़े को काबू करने 3 घंटे से अधिक समय लगा। राजस्व विभाग के प्रभारी हरचरण सिंह अरोरा की टीम ने बछड़े को पकड़कर शहर से बाहर झाड़ियों में छोड़ा। पागल बछड़े की वजह से क्षेत्र में दो दिनों से दहशत का माहौल था।
जानकारी के मुताबिक आशीष नगर अवधपुरी क्षेत्र में लाल रंग का बछड़ा आतंक मचा रखा था। राह चलने वालों को दौड़ाने और मारने की वजह से लोग स्वयं को घरों में कैद कर लिए थे। इस आशय की जानकारी मिलते ही निगम अमला आशीष नगर सड़क 24 पहुंचे और 3 घंटे से अधिक समय तक घेरा बंदी कर बछड़े को काबू कर उसे काऊ केचर से शहर के बाहर झाड़ियों में छोड़ा गया। इस दौरान निगम के दर्जन भर कर्मचारी मौके पर मौजूद थे।
नोडल अधिकारी ने दिखाई तत्परता
पागल हुए बछड़े से नागरिक 3 दिन से परेशान थे। राह चलते लोगों को देख बछड़ा मारने दौड़ाता था। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए नागरिकों ने नोडल अधिकारी रमाकांत साहू से संपर्क किया। इसे गंभीरता से लेते हुए नोडल अधिकारी ने भिलाई निगम से काऊ केचर की व्यवस्था कर बछड़े को पकड़ने निर्देश दिए।
24 घंटे के भीतर 3 घायल
नागरिकों का कहना था कि सोमवार से बछड़ा का आतंक बढ़ गया था। दर्जन भर से अधिक लोगों को दौड़ाया। वहीं 3 लोग बछड़े का शिकार भी हुए। बछड़े की मार से उन्हें मामूली चोंटे भी आई।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *