BREAKING CG NEWS

ED RAID BREAKING: DMF Scam में ED का बड़ा एक्शन! राजनांदगांव के दो ठिकानों पर छापेमारी

Share this

ED RAID BREAKING: Major action by the ED in the DMF scam! Raids conducted at two locations in Rajnandgaon.

ED RAID BREAKING: राजनांदगांव: छत्तीसगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने राजनांदगांव के कई ठिकानों में आज सुबह-सुबह दबिश दी है। बताया जाता है कि ED की टीम ने DMF घोटाले से जुड़े मामले में नाहटा और भंसाली ग्रुप से जुड़े प्रतिष्ठान के ठिकानें पर रेड मारी है।

मिली जानकारी के अनुसार, ईडी की टीम सुबह रायपुर से राजनांदगांव पहुंची और सत्यम विहार कॉलोनी स्थित नाहटा के ठिकाने पर और कामठी लाइन में ललित भंसाली के ठिकाने पर रेड मारी है। ईडी की टीम अभी भी दस्तावेजों की जांच कर रही है।

Read more: – 5 जिलों में एक साथ ED के छापे, भारतमाला और DMF घोटाले में बड़ी जांच शुरू

बता दें कि ललित भंसाली सरकारी टेंट हाउस का का संभालते हैं। ईडी की टीम DMF घोटाले से जुड़े वित्तीय लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच कर रहे है। सबसे खास बात यह है कि इन दोनों ही ठिकानों पर अक्टूबर 2025 में भी ED की टीम कार्रवाई कर चुकी है।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *