LAL QILA BLAST: Major revelation regarding the Delhi Red Fort blast! Significant claim about AQIS in UN report.
LAL QILA BLAST: नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की निगरानी करने वाली संस्था की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली के लाल किले के पास नवंबर 2025 में हुए धमाके के लिए अल-कायदा इन द इंडियन सबकॉन्टिनेंट (AQIS) को जिम्मेदार ठहराया गया है। इस खुलासे से इस जानलेवा हमले की भारत में चल रही जांच को एक अंतरराष्ट्रीय आयाम मिला है।
रिपोर्ट में जताई गई इस बात की चिंता
रिपोर्ट में अफगानिस्तान में इस ग्रुप की मौजूदगी और बांग्लादेश में अपने ऑपरेशन को बढ़ाने की कोशिशों पर भी चिंता जताई गई है। इसमें कहा गया है कि एक्यूआईएस के आतंकी काबुल में रहते हैं और अफगानी पहचान-पत्रों का इस्तेमाल करके अपनी गतिविधियां जारी रखे हुए हैं।
Read more:- BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत
UN ने बड़े पैमाने पर आतंकी खतरों की चेतावनी दी
यूएन की हालिया रिपोर्ट में इस बात पर भी चिंता जताई गई है कि अल-कायदा और इस्लामिक स्टेट से जुड़े समूह केमिकल और बायोलॉजिकल मटीरियल हासिल करने में लगातार दिलचस्पी दिखा रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि आतंकवादी संगठन भी फंड जुटाने और उसे इधर-उधर भेजने के लिए डिजिटल करेंसी का इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहे हैं।

