यामीनि चंद्राकर/ छुरा। विकासखण्ड छुरा मुख्यालय से लगे ग्राम पंचायत कोसमबुडा प्रति वर्ष अनुसार मकर सक्रांति के उपलक्ष्य में सर्व समाज के द्वारा विकास खंड छुरा के अंतर्गत ग्राम पंचायत कोसमबुडा में चौदह जनवरी को कोसमबुडा घाट में मकर संक्रांति मड़ई मेला का भव्य आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष तोकेश्वरी मांझी ने। अध्यक्षता जिलापंचायत सदस्य केशरी ध्रुव ने किया।विशेष अतिथि बतौर सक्रीय जनपद सदस्य व सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश प्रतिनिधि नीलकंठ सिंह ठाकुर, पूर्व सरपंचसंघ के अध्यक्ष उमेंद सिंह सौरी, सरपंच व सर्द आदिवासी समाज के तहसील अध्यक्ष कौशल सिंह ठाकुर, निषाद समाज प्रमुख साघु राम निषाद, सिरकट्टी आश्रम के महात्मा, जनपद सदस्य संत राम नेताम प्रमुख रुप से उपस्थित थे। अपने उदबोधन में जनपद अध्यक्ष तोकेश्वरी मांझी ने कहा कि यहा हर वर्ष में लगता है जिसमें सभी समाज का सहयोग रहता है। जिला प्रतिनिधि केशरी ध्रुव ने कहा कि इस मेला से सभी लोगों से मिल मिलाप होता है। आपसी समाजिक सद्भाव का जन्म होता है। महात्मा ने कहा कि कम से कम तीन दिनो तक श्री राम भगवान जी के संकीर्तन होनी चाहिए। जिससे समाज में आध्यात्मिक वातावरण तैयार होगा। जनपद सदस्य नीलकंठ सिंह ठाकुर ने कहा कि पुरे देश में आज मकर संक्रांति का पर्व को हर्षोल्लास पूर्वक मनाया जाता। मेला वही लगती है जहाँ नदी हो, लोग स्नान कर इस मैले में अपनी मैल को छोटे है। पुण्य स्नान करते है।आभार का प्रदर्शन करते हुऐ सरपंच कौशल ठाकुर ने कहा इस कार्यक्रम से जीवन में सकारात्मक उर्जा मिलती है कहते हुए अतिथियों का अभार प्रदर्शन किया। मंच का संचालन शिक्षक छगन देवांगन ने किया। इस मौके पर पटेल समाज प्रमुख नारायण पटेल, समाजिक कार्यकताओ में शीतल ध्रुव,रुपनाथ बंजारे सहित बडी़ संख्या में ग्रामीण जन व समाज के लोग उपस्थित थे।
मकर संक्रन्ति पर कोसमबुडा भव्य मड़ई मेला का आयोजन
