पॉलिटिकल वॉच प्रांतीय वॉच

शेख नजमुल बने दंतेवाड़ा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष।

Share this

*  भाजपा मंडल अध्यक्ष सिंगासन गुप्ता महामंत्री संजीव दास युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दीपक वाजपेई के साथ अनेक कार्यकर्ता बधाई देने पहुंचे |

(किरंदुल ब्यूरो ) रामू राव | भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय एवं प्रदेश महामंत्री पवन साय की सहमति से भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आरिफ खान ने गुरुवार जिला अध्यक्ष की घोषणा की है जिसमें किरंदुल निवासी भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता शेख नजमुल को दंतेवाड़ा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।प्रदेश के घोषणा पर खुशी जाहिर करते हुए युवामोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दीपक वाजपेयी भाजपा मंडल महामंत्री संजीव दास युवामोर्चा मण्डल महामंत्री शेख मुर्शिद बधाई देने उनके निवास पर पहुंचे इस दौरान पुष्पगुच्छ व मिठाई खिलाकर उनको नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।शेख नजमुल को महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी मिलने पर मंडल अध्यक्ष सिंगासन गुप्ता ने कहा कि पूर्व जिला महामंत्री पद पर रह चुके नजमुल को जिला अध्यक्ष बनाए जाने से कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। इस मौके पर महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मीरा तिवारी पूर्व अल्पसंख्यक मोर्चा का जिलाध्यक्ष शेख रहीस उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *