प्रांतीय वॉच

विद्युत उपकेंद्र आनंदगांव में 16 लाख 67 हजार रु. की लागत से कैपेसिटर बैंक टेस्ट चार्ज

Share this
  • आनंदगांव सहित 06 ग्रामों के उपभोक्ताओं को मिलेगी उच्च गुणवत्ता की विद्युत आपूर्ति
तापस सन्याल/ दुर्ग : छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति के लिए विभिन्न योजनाओं पर तेजी से कार्य कर रही है। इसी तारतम्य में 16 लाख 67 हजार रुपए की लागत से दुर्ग रीजन के संचारण-संधारण संभाग साजा के अंतर्गत 33/11 के.व्ही. सबस्टेषन आनंदगांव में 1815 के.व्ही.ए.आर. का कैपेसिटर बैंक चार्ज किया गया। उपकेंद्र में कैपेसिटर बैंक चार्ज होने से साजा संभाग के लगभग 06 गांवों के उपभोक्ता लाभान्वित होंगे। अधिकारियों ने बताया कि पंपों के इंडक्टिव(मोटर) लोड से प्रणाली पर अनावष्यक एम्पियर भार बढ़ता है और वोल्टेज कम(ड्राप) हो जाता है। कैपेसिटर बैंक के चालू होने से वोल्टेज एवं पाॅवर फैक्टर में सुधार होगा और इससे लाईन लाॅस में भी कमी आएगी। छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर डिस्ट्रीब्यूषन कंपनी लिमिटेड दुर्ग क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक श्री संजय पटेल ने उक्त कार्य कोे सफलतापूर्वक संपादित करने हेतु कार्यपालन अभियंता परियोजना संभाग श्री हेमंत ठाकुर एवं सहायक अभियंता परियोजना  बी.के.पवार सहित उनकी पूरी टीम को बधाई पे्रषित की है। उन्होंने बताया कि 33/11 के.व्ही. उपकेंद्र आनंदगांव के अंतर्गत ग्राम आनंदगांव, खुड़मुड़ा, नवागांव, तेलगा, मुड़पारकला एवं भरदा के उपभोक्ता लाभान्वित होंगे।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *