- लंबित मांगों को पूरा व शासकीयकरण कराना मेरी पहली प्राथमिकता – तुलसी साहू
कमलेश रजक/ मुंडा : छ.ग. प्रदेश पंचायत सचिव संघ जिला ईकाई बलौदाबाजार के सभी छः विकासखण्ड भाटापारा, सिमगा, पलारी, बलौदाबाजार, कसडोल, बिलाईगढ़ के पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक कसडोल विकासखण्ड के सिद्धखेल में प्रदेशाध्यक्ष तुलसी साहू, प्रांतीय सचिव लकेश यादव के मुख्य आतिथ्य में आयोजन किया गया। जिसमें जिला अध्यक्ष सहित अन्य पदों पर मनोनयन किया गया। बलौदाबाजार जिला के सभी जनपद पंचायत के अध्यक्ष एवं सचिव भाटापारा के अध्यक्ष प्रसेन भट्ठ, सचिव मनीष दुबे, बलौदाबाजार के अध्यक्ष बलदाऊ साहू सचिव अग्नि निर्मलकर, सिमगा के अध्यक्ष खड़ानंद वर्मा, पलारी के अध्यक्ष नरेन्द्र चन्द्राकर, सचिव योगेश वर्मा, कसडोल कामता प्रसाद साहू, शिव कुमार साहू, बिलाईगढ़ अध्यक्ष प्रदीप यादव, एवं नारायण साहू एवं सभी विकासखण्डों के सचिवों की सहमति से प्रदेशाध्यक्ष तुलसी साहू के नेतृत्व में जिलाध्यक्ष के पद पर कामता साहू कसडोल, कार्यकारी अध्यक्ष धनेश्वर साहू, बिलाईगढ़ जिला प्रवक्ता पद के लिये हरिकिशन वर्मा को चुना गया। इस मौके पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का गुलाल एवं पुष्पहार से स्वागत किया गया। निर्वाचन के दौरान जिला एवं ब्लाॅक पदाधिकारियों के अलावा जिला सचिव कमल साहू, प्रांतिय संरक्षक क्रांति साहू, महेश्वर वैष्णव, सहदेव साहू, हेमंत साहू, ज्ञानचंद, वेदप्रकाश वर्मा, दिनदयाल कन्नौजे, मन्नूलाल वर्मा, विनोद दास वैष्णव, अमरनाथ मनहरे, सुरेश देवांगन, लीलाराम वर्मा, रमेश वर्मा का भूमिका रहा। उक्त सभी पदों पर निर्विरोध मनोनयन होने पर बलौदाबाजार के पूर्व अध्यक्ष बालाराम वर्मा, कुमार यादव, पवन साहू, परमानंद, राजेन्द्र, देवनारायण वर्मा, मनोज कुमार, द्वारपाल सेन, उत्तम टण्डन, विजय कुमार, रमेश साहू, अनुज मांझी, सालिक पटेल, राकेश सोनी, मुकेश कुमार सहित सभी ने बधाई दिया। निर्वाचन के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष तुलसी साहू ने कहा कि सभी सचिवों को प्रदेश में कार्यरत 10963 सचिवों के हित को ध्यान में रखकर कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करना है साथ ही सचिवों की विगत कई वर्षो से लंबित मांगों को तत्काल पूरा कराना एंव शासकीयकरण मेरी पहली प्राथमिकता होगी। बैठक का संचालन जिला सचिव कमल साहू एवं आभार प्रदर्शन कमलेश साहू पलारी ने किया।

