- गांवो में कानून व्यवस्था एवं राजस्व कार्यो के सुगमता के लिये कोटवारो का योगदान सराहनीय – रूपेश कुमार डांडे
पुलस्त शर्मा/ मैनपुर : पुलिस थाना मैनपुर मे आज रविवार को एसडीओपी पुलिस रूपेश कुमार डांडे एवं नवनियुक्त थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह श्याम द्वारा कोटवारों की बैठक आयोजित कर क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने एवं आपसी सहयोग करने कोटवारो को प्रोत्साहित किया गया। श्रीमान पुलिस अधीक्षक गरियाबंद भोजराम पटेल के मार्गदर्शन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो के दिशा निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मैनपुर रूपेश कुमार डांडे के नेतृत्व में आज रविवार को थाना क्षेत्र के ग्राम कोटवारों का बैठक आयोजित किया गया जिसमें थाना क्षेत्र के 11 कोटवार जिसमे 1 महिला कोटवार शामिल हुए। इस दौरान कोटवारो को शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आपसी सहयोग करने की अपील करते हुए एसडीओपी पुलिस रूपेश डांडे ने कहा कि गांवो में कोटवार बुनियादी एवं अत्यंत महत्वपूर्ण कड़ी है सामाजिक सौहार्द्र बनाए रखने में भी उनका योगदान काफी महत्वपूर्ण होता है गांवो में कोटवार कानून व राजस्व कार्यो के सुगमता पूर्वक निर्वाहन में सराहनीय सहयोग दे रहे हैं। थाना प्रभारी सत्येन्द्र सिंह श्याम ने कहा कोटवारो का अपराध नियंत्रण एवं सूचना तंत्र में काफी महत्वपूर्ण योगदान है कानून व्यवस्था बनाये रखने में कोटवार लगातार अपना योगदान देते हुए पुलिस मित्र के रूप में कार्य कर रहे है जो सराहनीय है। बैठक में क्षेत्र के कोटवारों ने भी अपनी समस्याएं एसडीओपी रूपेश डांडे एवं थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह श्याम जी के सामने रखी और विस्तार से चर्चा किया। इस बैठक में ए.एस.आई सुरेश निषाद, ए.एस.आई हिमाचल सिंह ग्राम कोटवार संघ के अध्यक्ष बसंत कुमार जगत, भूषण लाल डोंगरे, बजरंग ंिसंह सहित ग्राम मैनपुर, देहारगुड़ा, जाड़ापदर, मैनपुर कला, नहानबीरी, गोपालपुर के कोटवार उपस्थित रहे।

