प्रांतीय वॉच

जिला पंचायत उपाध्यक्ष  विक्रांत सिंह  गंडई मंडल सहित कार्यकर्ताओ से की मुलाकात

  • दुख की घड़ी में भी हुआ शामिल
  मयंक सुराना/ गंडई पंडरिया । जिला पंचायत उपाध्यक्ष व प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य विक्रांत सिंह कल बुधवार को गंडई  सहित  क्षेत्र के दौरे पर मंडल गंडई के विभिन्न कार्यक्रम में शामिल हुए, जिसमे प्रमुखता से पिछले दिनों क्षेत्र के आर एस एस के प्रमुख  राजेश ताम्रकार  का स्वास्थ्य का हाल जानने उनके निवास वार्ड 05 पंडरिया गए,साथ युवा मोर्चा के सक्रिय कार्यकर्ता भूर्भुसी निवासी केशव साहू  के पिता जी के निधन होने पर उनके परिवार के बीच शामिल हुए साथ ही गांव के दोनों बूथ के अध्यक्ष से मुलाकात कर हाल चाल जाना। तत्पश्चात गंडई वार्ड क्रमांक 15 निवासी भाजपा के वरिष्ठ नेता जीवन दास रात्रे के माता जी के निधन होने पर उनके परिवार के साथ बैठकर शोक संतप्त व्यक्त किये और वही दुख की घड़ी में  नर्मदा निवासी होटल व्यपारी युवा मोर्चा उपाध्यक्ष रहे सतीश यादव के बड़े भाई का आकस्मिक निधन होने  पर अपना भावपूर्ण श्रधांजलि देने उनके निवास गए , उनके साथ मंडल अध्यक्ष संजय अग्रवाल  नगर पंचायत अध्यक्ष श्यामपाल ताम्रकार उपाध्यक्ष जावेद खान  पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल युवा मोर्चा अध्यक्ष राकेश ठाकुर हसन खान राजेश मेहता विक्की अग्रवाल अनुज साहू हेमंत वर्मा रामा साहू राकेश यादव भीखू हिरवानी रवि भवनानी  भानु साहू डेविस साहू सहित युवा मोर्चा के कार्यकर्ता शामिल रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *