रायपुर वॉच

BREAKING : स्कूलों को खोलने गहन मंथन कर रही सरकार…जल्द लिया जा सकता है बड़ा फ़ैसला

Share this

रायपुर। केंद्र सरकार ने 30 सितंबर तक स्कूल बंद रखने का आदेश दिया है परंतु 21 सितंबर से 50 प्रतिशत शिक्षकों को स्कूल बुलाने के अनुमति दी है। और कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों को उनके अभिभावकों की लिखित सहमति प्राप्त होने पर स्वेच्छा से स्कूल आकर शिक्षको से शंका समाधान कराने की अनुमति देने का अधिकार राज्यों को दिया है।अब छत्तीसगढ़ में इस संबंध में विचार चल रहा है। उच्च स्तर पर मंथन का दौर शुरू हो चुका है। सरकार का दावा है कि राज्य के बच्चों के स्वास्थ्य और प्रदेश के हालात को ध्यान में रखकर योग्य निर्णय लिया जाएगा।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *