रायपुर वॉच

सौतेली बेटी ने 28 साल बाद अपने पिता पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप…जाने पूरा मामला

Share this

रायपुर। रिश्तों को कलंकित करने वाला एक बरसों पुराना मामला पुलिस तक पहुंचा है,जिसमें प्रार्थी महिला दिल्ली में रहती हैं और आरोप अपने पिता पर ही लगा रही हैं। सौतेली बेटी का अपने पिता के साथ संपत्ति का विवाद भी चल रहा है,जिसकी शिकायत भी जांच के दायरे में हैं। इस महिला के भाई ने इसी संबंध में ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाते हुए सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

सिविल लाइंस स्थित एक स्कूल संचालक पर उसकी सौतेली बेटी ने यौन उत्पीडऩ के आरोप लगाए हैं। इस मामले में शिकायत दिल्ली पुलिस से की गई थी। यह केस अब दिल्ली से रायपुर के सिविल लाइंस थाने भेजा गया है। महिला इस वक्त दिल्ली में ही रहती है। इस महिला के भाई रायपुर में रहते हैं। करीब 1 महीने पहले उन्होंने महिला के खिलाफ ब्लैकमेलिंग की शिकायत थाने में की थी। दरअसल महिला का अपने सौतेले पिता के साथ संपत्ति को लेकर भी विवाद चल रहा है। इन शिकायतों की भी जांच जारी है।
दिल्ली पुलिस में जिस घटना की शिकायत महिला ने की थी, वो 28 साल पुराना मामला है।

सिविल लाइंस टीआई आरके मिश्रा ने बताया दिल्ली में रहने वाली 42 साल की महिला ने 74 वर्षीय सौतेले पिता पर आरोप लगाए हैं। महिला की शिकायत में दावा किया गया है कि जब वह 14 साल की थीं, तब उसके सौतेले पिता ने उसका साथ यौन उत्पीडऩ किया। वह उस समय कुछ नहीं बोल पाई।वह बहुत डरी हुई थी। अब भी बार-बार वो घटना उसे याद आती है, ग्लानि का अहसास होता है इसलिए इतने साल बीतने के बाद शिकायत की है। महिला, बुजुर्ग की दूसरी पत्नी की बेटी है, जो शादी के बाद दिल्ली में रहती है। अब इस केस के सिलसिले में पुलिस महिला को रायपुर बुलाकर बयान लेगी। इस महिला के खिलाफ जो परिजन ने ब्लैकमेलिंग और संपत्ति विवाद की शिकायत की है उस सिलसिले में भी पूछताछ होगी।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *