प्रांतीय वॉच

*महिला थाना खुलने से महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर लगेगी लगाम: तुलिका

Share this

*

*दंतेवाड़ा।* जिले में महिला थाना खोलने आज जिला पंचायत अध्यक्ष एवम महिला कांग्रेस अध्यक्ष तुलिका कर्मा व महिला कांग्रेस के सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव को ज्ञापन सोंपा। तुलिका कर्मा ने बताया कि जिले में महिला थाना खुलने से महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर लगाम लगेगा। जिस तरह से पूरे देश में महिलाओं पर हिंसा हो रहे हैं, जिससे महिलाएं असहज महसूस कर रहे हैं। दंतेवाड़ा जिले में भी आए दिन महिलाओं पर उत्पीड़न के मामले सामने आते हैं। जिले में महिला थाना नहीं होने के कारण महिलाओं को दर-दर भटकना पड़ता है। तुलिका ने आगे बताया कि यह थाना महिलाओं का अपना थाना होगा, जिससे कोई महिला बेझिझक होकर अपनी परेशानी बता सकते हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव ने कहा कि जिले में महिला थाना खोलने की पहल सराहनीय है। जल्द ही महिला थाना की स्थापना की जाएगी, जिससे महिलाओं पर होने वाले अत्याचार में कमी आएगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान गीतांजलि कुशवाहा, इंद्रा ठाकुर एवम अन्य मौजूद

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *