BREAKING CG NEWS

CG Weather Update: चक्रवात अर्नब का असर जारी, कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

Share this

CG Weather Update: The impact of Cyclone Arnab continues, heavy rain warning in many districts.

रायपुर : छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान अर्नब के प्रभाव से मौसम ने अचानक करवट ले ली है। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में बुधवार से बारिश का सिलसिला जारी है। तेज हवाओं, लगातार बारिश और घने बादलों के कारण दिन के तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने गुरुवार को भी प्रदेश के कई इलाकों में भारी से अति भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी दी है।

बस्तर के अलाव दक्षिण छत्तीसगढ़ के जिलों के साथ अब मध्य और उत्तरी छत्तीसगढ़ में भी बारिश का असर देखने को मिल सकता है।

आज इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, गुरुवार 29 अक्टूबर को भी प्रदेश के अनेक हिस्सों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। बस्तर, बलरामपुर-रामानुजगंज, सूरजपुर, कोरिया और कोरबा जिलों में कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, रायगढ़, महासमुंद, धमतरी, गरियाबंद, बालोद, मुंगेली, कबीरधाम और बेमेतरा सहित कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की आशंका भी बनी हुई है।

मौसम विभाग का रेड और ऑरेंज

छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों के लिए मौसम विभाग ने भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनियां जारी की हैं। 29 अक्टूबर की सुबह उपलब्ध IMD चेतावनी के अनुसार, गरियाबंद और कोंडागांव में अत्यधिक भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट प्रभावी था। इन क्षेत्रों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं और 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक के झोंके चलने की आशंका जताई गई। रायपुर समेत बालोद, बलौदाबाजार, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, धमतरी, दुर्ग, कांकेर, महासमुंद, नारायणपुर और सुकमा में भी भारी बारिश तथा तेज हवाओं को लेकर ऑरेंज चेतावनी जारी हुई थी। मौसम विभाग ने लोगों को स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *