प्रांतीय वॉच

जिला स्तरीय नक्सल समन्वय समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन

Share this
  • गरियाबंद में माओवादी गतिविधियों पर सतत निगाह रखे जाने का निर्णय
किरीट ठक्कर/ गरियाबंद : विगत दिवस विशेष महानिदेशक (एस.आई.बी. एवं ए.एन.ओ.) अशोक जुनेजा के द्वारा उड़ीसा और छत्तीसगढ़ अंतर्राज्यीय समन्वय हेतु वर्चुुअल मीटिंग आयोजित की गई थी। इसी तारतम्य में जिला स्तरीय नक्सल समन्वय बैठक आयोजित करने के निर्देश दिये गये थे। जिस पर डॉ.आनंद छाबड़ा पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज के मार्गदर्शन एवं समन्वय से गरियाबंद जिले में जिला स्तरीय नक्सल समन्वय समीक्षा बैठक गरियाबंद पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल की अध्यक्षता में आज दिनांक 17 अकटुबर को पुलिस अधीक्षक कार्यायल के सभा कक्ष में आयोजित की गई । समीक्षा बैठक के दौरान माओवादी गतिविधियों में पूर्ण रूप से अंकुश लगाने हेतु जिला स्तरीय नक्सल समन्वय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। उक्त मीटिंग में सीआरपीएफ कमाण्डेंट 211 बटालियन- संजीव रंजन, सीआरपीएफ कमाण्डेंट 65 बटालियन- विजय कुमार सिंह, सीआरपीएफ ए.सी. 211 बटालियन- वाई.के.राहंगदाले, सीआरपीएफ 211 बटालियन टू.आई.सी.- सुरेश कुमार, सुखनंदन राठौर अति. पुलिस अधीक्षक गरियाबंद, संतोष महतो अति.पुलिस अधीक्षक गरियाबंद, सीआरपीएफ ओ.सी. 65 बटालियन- बाबुल हॉजरा, सीआरपीएफ ए.सी. 65 बटालियन- अंकित कुमार, सीआरपीएफ ए.सी. 65 बटालियन टी.हॉकिप, सीआरपीएफ ए.सी. 65 बटालियन- बीजेन्द्र सिंह, सीआरपीएफ ए.सी. 65 बटालियन- सुनील कुमार, सीआरपीएफ 211 बटालियन निरीक्षक- मनोज कुमार एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे , साथ ही गरियाबंद पुलिस बल से डी.एस.पी हेड क्वाटर टी.आर. कंवर, एस.डी.ओ.पी. मैनपुर रूपेश ड़ाण्डे, एस.डी.ओ.पी. संजय ध्रुव, रक्षित निरीक्षक उमेश राय, थाना प्रभारी गरियाबंद निरीक्षक विकाश बघेल, थाना प्रभारी छुरा निरीक्षक राजेश जगत, थाना प्रभारी अमलीपदर निरीक्षक सत्येन्द्र सिंह श्याम, थाना प्रभारी इंदागांव उप नि0 जयवीर भागत, थाना प्रभारी जुगाड़ उप नि0 सुमन लाल पोया, थाना प्रभारी शोभा उप नि0 संतोष जयसवाल, थाना प्रभारी मैनपुर उप नि0 भूषण चंद्राकर, थाना पीपरछेड़ी प्रभारी सहा.उनि0 प्रेम सिंग कोमरे भी उपस्थित रहे।
जिला पुलिस बल , सीआरपीएफ आईबी , एसआईबी एक साथ बनायेंगे रणनीति 
गरियाबंद पुलिस द्वारा नक्सली गतिविधियों पर पूर्ण अंकुश लगाने के संबंध में जिला पुलिस बल, सीआरपीएफ, आई.बी., एस.आई.बी. एक साथ मिलकर रणनीति बनाई गई। मीटिंग के दौरान सीआरपीएफ 65 वीं बटालियन के कमाण्डेंट विजय कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस बल की संख्या पर ध्यान दिये जाने की आवश्यकता है। आपसी समन्वय और भी बेहतर किया जा सकता है। इसी क्रम में सीआरपीएफ 211 बटालियन के  आई.बी.एवं एस.आई.बी. के अधिकारियों के द्वारा माओवादी के गतिविधियों पर सतत निगाह रखते हुये नक्सली सूचना देने पर जिला पुलिस बल एवं सीआरपीएफ के आपसी समन्वय स्थिापित कर एक साथ नक्सल गस्त करने की रणनीति बनाई गई। माओवादियों की गतिविधियों पर सतत निगाह रखने एवं सूचनातंत्र को मजबूत करने को कहा गया।
गरियाबंद पुलिस अधीक्षक द्वारा सीआरपीएफ के अधिकारियों के साथ  समन्वय बैठक में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिला बल एवं सीआरपीएफ एक साथ मिल कर आपसी समन्वय स्थिापित कर नक्सल गस्त करने पर बड़ी सफलता प्राप्त हो सकती है। नक्सल गस्त के दौरान ग्रामीण जन से विनम्र रहते हुये मित्रता पूर्ण व्यवहार किया जाना चाहिए।आगे उन्होंने कहा कि जनता के विकास एवं हितों की रक्षा के लिये, ग्रामीण जनों को राष्ट्र की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए ही सुरक्षा बल तैनात है। मुख्य उद्देश्य नक्सलवाद को समाप्त करना एवं गांव-गांव में विकास की संभावना को बढ़ावा देना है । ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलवाना साथ ही आम जनता के हितों के लिए पुलिस फोर्स का संघर्ष हमेशा जारी रहेगा।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *