- भूपेश बघेल की सरकार गांव गरीब किसानों के हित मे लगातार कार्य कर रही है – भावसिंह साहू
पुलस्त शर्मा/ मैनपुर : गरियाबंद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भावसिंह साहू आज शनिवार को मैनपुर क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे जहां स्थानीय लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेते हुए जिला अध्यक्ष भावसिंह साहू ने भूपेश सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं को घर घर तक पहुचाने और लोगो को योजनाओं का लाभ दिलाने का आह्वान किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने जिला अध्यक्ष भावसिंह साहू का गर्मजोशी के साथ आत्मीय स्वागत किया । इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री आदिवासी कांग्रेस जनक ध्रुव, कांग्रेस प्रदेश प्रतिनिधि हेमसिंह नेगी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान पत्रकारो से चर्चा करते हुए जिला अध्यक्ष भावसिंह साहू ने बताया आज किसान विरोधी बिल के खिलाफ गांव गांव कांग्रेेस कार्यकर्ताओ द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है इसी बीच अभियान का मैनपुर से शुभारंभ कर अमलीपदर, गोहरापदर, उरमाल, देवभोग मे किसानो से मिलकर कृषि विधेयक बिल के बारे मे जानना चाहा तो सभी किसानो द्वारा कांग्रेस के हस्ताक्षर अभियान का पूरा समर्थन किया है। उन्होने बताया कि भूपेश बघेल की सरकार गांव गरीब किसानों के हित में कार्य कर रही है, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल किसान का बेटा है, इसलिए किसानों के हित में नित नई योजनाए बना रहे है इस योजना के बदलौत हम किसान व आम जनता को काफी लाभ मिल रहा है, कांग्रेस सरकार ने जो भी वायदा किसानो से किया था उसे पुरा किया है, भाजपा सरकार पर करारा प्रहार करते हुए श्री साहू ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा किसानो के लिये जो तीन कानून लाये गये है वह किसानो के लिये जी का जंजाल है जिसमें किसानो का अहित छिपा है केन्द्र सरकार द्वारा किसान के लिये लाये तीन बील के विरोध में कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान जारी है जिसमें हजारो किसानो ने अपना विरोध दर्ज कराते हुए इस बील को वापिस किये जाने मांग कर रहे है। मैनपुर क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे भावसिंह साहू ने हाथियों द्वारा ग्रामो मे उत्पात मचाये जाने व बारिश से फसल की क्षति की जानकारी लेते हुए किसानो की सभी समस्याओ से माननीय मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री से अवगत कराने आश्वासन दिया है। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री आदिवासी कांग्रेस जनक धु्रव ने कहा महामारी के इस दौर मे हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की दूर दर्शिता व सुझ बूझ के चलते रोजगार उन्मुखी कार्यक्रम चलाये जा रहे है ग्रामीण अंचलो में गौठान योजना आज प्रमुख अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान किये है श्री ध्रुव ने भाजपा की केन्द्र सरकार के कृषि बील का विरोध करते हुए इसे किसान विरोधी बताया है और सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओ को इस बिल के विरोध मे ंकिसानो को बताने और सभी गांवो तक हस्ताक्षर अभियान चलाये जाने अपील किया। इस अवसर पर गरियाबंद कांग्रेस नेता गुलशन ध्रुव, रोमन यादव, खेदू नेगी, जन्मेजय नेताम, नीरज ठाकुर, नजीब बेग, हसन खान, प्रवीण बाबोडे, हरिश्वर पटेल, रामकृष्ण ध्रव, दिपक मंडावी, डागेश्वर नेगी, शाहिद मेमन, नेहाल नेताम, कपिल नागेश, चेतन सोनवानी, इंदर धु्रव, निखिल जगत प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

