अक्कू रिजवी/ कांकेर : गत दिवस डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती पर ऑनलाईन परिचर्चा का आयोजन श्रीमती प्रमिला साव (व्याख्याता-रसायन) शा.उ.मा.वि. पटौद जिला कांकेर के संयोजकत्व में किया गया । इस परिचर्चा में अतिथि के रूप में पटौद विद्यालय के प्राचार्य- श्रीमती उर्मिला गायकवाड़ एवं ‘‘पढ़ई तुंहर दुआर’’ के जिला एडमिन श्री संजीत श्रीवास्तव ऑनलाईन उपस्थित थे । उक्त परिचर्चा का विषय था- ‘‘अब्दुल कलाम के प्रेरणास्पद प्रसंग’’ । इस विषय पर विद्यार्थियों ने कलाम जी के जीवन प्रेरक प्रसंग और उनसे मिली प्रेरणा के बारे में चर्चा कर अपनी सहभागिता दी । इस परिचर्चा में कांकेर के अलावा अन्य जिलों – धमतरी, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बालोद, रायगढ़ के बच्चें भी ऑनलाईन उपस्थित रहे । इनमें से सुष्मिता साहू (लखनपुरी), रीना सिन्हा (हल्बा), चेतना देवांगन (बालोद), दिव्या भारती नेताम (पटौद), भावेश (राजनांदगांव), चितेश्वरी (धनेलीकन्हार) एवं दीपक पटेल (रायगढ़) ने बहुत बेहतरीन तरीके से कलाम जी के विचारांे, आदर्शों, सपनों, वैज्ञानिक और राजनीतिक कार्यों, देश सेवा और उनके जन्मदिवस को ‘विश्व छात्र दिवस’ के रूप में मनाए जाने के संबंध में विचार व्यक्त किये ।इस परिचर्चा में पटौद की प्राचार्य श्रीमती उर्मिला गायकवाड़ ने सभी विद्यार्थियों को डॉ. कलाम के आदर्शो पर अमल करने को प्रेरित किया । जिला एडमिन श्री संजीत श्रीवास्तव ने कहा कि कोविड-19 के कठिन दौर में ऑनलाईन पढ़ाई के साथ मानसिक स्वास्थ्य के लिये इस तरह की सृजनात्मक गतिविधियां बच्चों के लिये लाभप्रद है ।
डॉ. अब्दुल कलाम के प्रेरणास्पद प्रसंग पर ऑनईन परिचर्चा आयोजित

