रायपुर वॉच

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने महामाया देवी के किए दर्शन,

Share this

रायपुर। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने महामाया देवी के दर्शन किए। दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के महामाया मंदिर में दर्शन किए। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बने इसकी कामना की.

अरुण साव ने कहा कि प्रदेश की सुख शांति की कामना की, एक बहुत छोटे कार्यकर्ता को भारतीय जनता पार्टी ने एक नई जिम्मेदारी दी है, माता से आशीर्वाद लेकर पूरे छत्तीसगढ़ में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बने, छत्तीसगढ़ विकास की ओर आगे बढ़े इसकी कामना की है, माता से आशीर्वाद लिया है,

मिशन 2023 पर अरुण साव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी रोज काम करने वाला संगठन है, विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी हमेशा जनता के बीच रहती है, भारतीय जनता पार्टी आज भी चुनाव के लिए तैयार हैं, एक-एक कार्यकर्ता चुनाव के मैदान में जाने के लिए तैयार है,

भगवान राम और भगवान कृष्ण को लेकर चल रही सियासत
प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा भगवान राम और श्री कृष्ण सबके हैं, सिर्फ कांग्रेस के नही हैं,कांग्रेस का जो अतीत रहा है, पहले मंदिर निर्माण को रोकने का प्रयास किया, भगवान राम को काल्पनिक बताया,यह कहना कांग्रेस को शोभा नहीं देता, कांग्रेस का यह कथन उचित नहीं है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *