प्रांतीय वॉच

प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना में अपात्र किसान के पंजीयन पर रोक लगाने व पंजीयन की जांच कर दोषी ब्यक्तियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग को लेकर शिवसैनिकों ने सौंपा ज्ञापन

Share this
दिलहरण चंद्रा/ जैजैपुर : शिवसेना जिलाध्यक्ष ओंकार सिंह गहलौत जी के निर्देशानुसार हीरा लाल पात्रे ब्लॉक प्रभारी जैजैपुर की अध्यक्षता में शिवसैनिकों ने तहसीलदार महोदय तथा वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी जैजैपुर को ज्ञापन सौंपकर बताया है कि जनपद पंचायत जैजैपुर क्षेत्र अंतर्गत प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में अपात्र किसानों को पात्र बताकर योजना का लाभ दिया जा रहा है। जिसके लिए बकायदा गांव में दलाल सक्रिय हैं। शिवसैनिकों को मिली जानकारी अनुसार किसानों के आर्थिक समस्याओं को दूर करने के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना शुरू की है। जो प्रधानमंत्री महोदय जी का ड्रीम प्रोजेक्ट है। जिसमें सीमांत किसानों को वर्ष में ₹10.000 दस हजार दिया जाना है। जोकि पांच किस्तों में किसान के खाते में सीधे जाएंगे। इस योजना का लाभ लेने के लिए लोक सेवा केंद्र को पंजीयन करने का अधिकार दिया गया है। लोक सेवा केंद्र से पंजीयन करवा कर कोई भी पात्र किसान पीएम किसान सम्मान निधि की राशि सीधे खाते में प्राप्त कर सकता है। केंद्र सरकार ने इस योजना में ज्यादा से ज्यादा किसान को लाभ देने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि को सर्व सुलभ बनाने के लिए केंद्र सरकार के द्वारा प्रधानमंत्री सम्मान निधि नाम से ऐप बनाकर वेबसाइट पर डाउनलोड किया गया है। जिससे इस योजना का लाभ गांव के अंतिम किसान तक पहुंच सके।  हीरा लाल पात्रे ब्लॉक प्रभारी जैजैपुर ने कहा है कि किसानों के लिए बनाए गए इस ऐप का ज्यादा फायदा दलाल उठा रहे हैं। दलालों द्वारा अपात्र लोगों को भी पात्र बताकर इस योजना में प्रधानमंत्री सम्मान निधि की राशि दिला रहे हैं। जिसके एवज में दलालों को इस  किस्त की राशि से 3-4 हजार रूपये प्रति ब्यक्तियों से ली जा रही है। इस योजना का फायदा पात्र से ज्यादा अपात्र लोग उठा रहे हैं। जिसकी वजह से पात्र किसान योजना के लाभ पाने से वंचित हैं। जिसपर पात्र किसान व शिवसैनिकों में भारी आक्रोश है। चंदन धीवर जिला महासचिव, हीरा लाल पात्रे ब्लॉक प्रभारी जैजैपुर, राजेश महंत सहित शिवसैनिकों ने तहसीलदार महोदय तथा वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी जैजैपुर से निवेदन किया है कि प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना में अपात्र पंजीयन पर तत्काल रोक लगाया जावे और पात्र किसानों को योजना का लाभ समयानुसार प्रदान किया जावे तथा अभी तक के हुए पंजीयन की जांच कर दोषी ब्यक्तियों के खिलाफ उचित कार्यवाही करने की मांग की गई है।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *